Samachar Nama
×

Numerology prediction यहां पढ़ें 26 जून का लकी नंबर और शुभ रंग

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1. आर्थिक तौर पर आज मजबूती बनी रह सकती है अपने मन की बात आप जीवनसाथी से करेंगे। काम काज में सहयोग मिल सकता है खरीदारी के योग बन रहे हैं शुभ अंक 8, शुभ रंग क्रीम है। 

2. आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है मगर शाम तक सब ठीक हो जाएगा। धन लाभ मिल सकता है शुभ अंक 7, शुभ रंग सुनहरा है। 

3. आज का दिन सामान्रू है अपनी जिम्मेदारियों का मूल्यांकन करने के बाद कोई आर्थिक निर्णय लें। यह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है परिवार का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक 12, शुभ रंग सफेद है। 

4. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है आज का दिन सामान्य बना रहेगा। आर्थिक तौर पर आपको परेशानी देखने को मिल सकती है शुभ अंक 9, शुभ रंग लेमन है। 

5. चिंता, धोखा या उदासी यह शब्द आपके लिए कोई मायने नहीं रखते हैं आज का दिन बढ़िया बना रहेगा। मित्रों व परिवार वालों के साथ आप अच्छा वक्त गुजार सकते हैं शुभ अंक 11, शुभ रंग हरा है। 

6. माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है धन खर्च में वृद्धि होगी। भविष्य के बारे में पहले से सोचना जीवन की मजबूत नींव तैयार करता है। यात्रा के योग बन रहे है शुभ अंक 5, शुभ रंग बैंगनी है। 

7. आप बहुत ही भावुक हैं और अचानक किसी रिश्ते के टूटने से उदास होना स्वाभाविक है। काम काज में आने वाली दिक्कतें सहयोगी की मदद से हल हो सकती है शुभ अंक 4, शुभ रंग भूरा है। 

8. पेशेवर कठिनाईयां या संघर्ष आपको अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं दिन अच्छा बना रहेगा। अपने प्रिय से आज आप बहुत सारी बातें कर सकते हैं शुभ अंक 17, शुभ रंग गोल्डन है। 

9. अगर आप मेहनत करने से नहीं डरते हैं तो सब्र रखें क्योंकि अच्छे परिणाम आपका इंतजार कर रहे हैं जीवन का यह चरण आपके लिए समृद्ध है। आर्थिक मजबूती बनी रहेगी। शुभ अंक 8, शुभ रंग वॉइलेट है। 

Share this story