
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।
1. कानूनी मामले और कागजी काम आपकी प्राथमिकता रहेंगे। चाहे आपके मार्ग में कितनी भी मुश्किलें क्यों न हो। आपको जीत जल्द ही मिलने वाली है। शुभ अंक 17, शुभ रंग लाल है।
2. आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक बना रह सकता है। कानूनी मामले में आ रही समस्याएं किसी की मदद से दूर हो सकती है। काम पूरे होंगे। शुभ अंक 56, शुभ रंग फिरोजी है।
3. आपके अध्यापक या सलाहकार आपकी मेहनत को नोटिस कर रहे है। आपके नेतृत्व के गुणों और प्रतिभाओं को भी पहचान मिल रही है। आज कोई बड़ी खुशखबरी आपका इंतजार कर रही है। शुभ अंक 18, शुभ रंग भूरा है।
4. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को धैर्य और प्रयास नहीं छोड़ना है आने वाला वक्त आपके लिए शानदर मौके लेकर आ रहा है। परिवार का साथ मिलेगा। शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी है।
5. जीवनसाथी से आज किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है अपने क्रोध पर काबू रखें वरना समस्याएं बड़ी हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। शुभ अंक 10, शुभ रंग केसरिया है।
6. इस वक्त की खुशियों का आनंद लें उस रिश्ते को समाप्त करें जो काम नहीं कर रहे है। आर्थिक तौर पर आज आपको मजबूती देखने को मिल सकती है। शुभ अंक 21, शुभ रंग पीला है।
7. धार्मिक कार्यक्रम में आप शामिल हो सकते है। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिल सकती है। शुभ अंक 23, शुभ रंग गोल्डन है।
8. आप केवल निजी संबंधों के लिए ही नहीं बल्कि व्यवसायिक संबंधों के लिए भी भावुक हैं अपने हर कदम को सावधानी से उठाएं क्योंकि इसका आपके जीवन में बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है। शुभ अंक 12, शुभ रंग सिल्वर है।
9. नौकरी में चल रही समस्याएं दूर हो सकती है। काम काज में तेजी देखने को मिल सकती है। परिवार के साथ अधिक वक्त गुजारने का मौका भी आपको मिलेगा। शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी है।