सर्वार्थ सिद्धि योग में विष्णु कृपा से चमकेगा मूलांक 8 का भाग्य, 2 मिनट के वीडियो में जन्मतिथि के अनुसार जानें आज कैसा रहेगा दिन ?

किसी भी व्यक्ति के जन्मांक के आधार पर अंक ज्योतिष में उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। जन्म तिथि के अंकों के योग से आप अपना जन्मांक जान सकते हैं, जो 1 से 9 तक होता है। जैसे 29 तारीख की जन्म का अंक (2+9= 11, 1+1 2) 2 होगा। आज 29 मई, गुरुवार है। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। ऐसे में आज सभी जन्म अंक वाले लोगों पर चंद्रमा का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज गुरुवार है, जिसका स्वामी ग्रह बृहस्पति है और बृहस्पति का अंक 3 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज जन्म अंक 2 वाले लोग अपने आस-पास के लोगों की भावनाओं को अच्छे से समझ पाएंगे। आइए विस्तार से जानते हैं 29 मई का अंक ज्योतिष परिणाम, जन्मांक 1 से 9 वाले लोगों के लिए कैसा रहने वाला है पूरा दिन।
मूलांक 1
आज मूलांक 1 वाले लोगों की कार्यस्थल पर निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। यदि आप लंबे समय से किसी निर्णय या विचार को लेकर असमंजस में थे तो आज आपकी सारी उलझन दूर हो सकती है। आज आपके विचारों में स्पष्टता आएगी। आप कोई भी निर्णय सोच-समझकर और समझदारी से लेंगे। इससे आपके आसपास के लोग भी प्रेरित होंगे। आज कार्यस्थल पर आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। इनमें आप अपनी स्वतंत्र सोच से लाभ प्राप्त कर सकते हैं और दिन को नई दिशा भी मिल सकती है।
मूलांक 2
आज मूलांक 2 वाले लोगों को अपने किसी करीबी या पार्टनर की कमी खल सकती है। इससे आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। लेकिन आपकी यह भावुकता किसी रचनात्मक कार्य या चर्चा में बदल सकती है। आप दूसरों की भावनाओं को अच्छे से समझ पाएंगे। इससे लोग आपके पास बैठकर सहज महसूस करेंगे। लेकिन दिन को और भी बेहतर बनाने के लिए आपको अपनी भावनाओं को संतुलित रखना होगा। घर-परिवार में शांति रहेगी और जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय बीतेगा।
मूलांक 3
आज मूलांक 3 वाले व्यवसायी और कामकाजी लोग कार्यस्थल पर अपने विचार और आइडिया रचनात्मक तरीके से पेश करेंगे। निजी जीवन में भी आप अपने जीवनसाथी को हर बात बहुत खूबसूरती से बताएंगे। इससे दोनों के बीच संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यस्थल पर लोग आपकी सलाह पर गहराई से विचार करेंगे। जो लोग किसी रचनात्मक या बौद्धिक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उन्हें आज पदोन्नति मिल सकती है। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
मूलांक 4
आज मूलांक 4 वाले लोगों को कुछ मामलों में धैर्य और अनुशासन बनाए रखने की जरूरत होगी। कार्यस्थल पर आपको ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आपको सोच-समझकर और खुद पर विश्वास रखते हुए कोई फैसला लेना होगा। अगर आप कोई वादा करते हैं, तो उसे पूरा भी करना होगा। उसे पूरा करने में समय लग सकता है, लेकिन अंत में आपको सकारात्मक परिणाम जरूर देखने को मिलेंगे। आज निजी जीवन में आपको कुछ छोटी-छोटी बातों या घटनाओं से बड़ी सीख मिल सकती है।
मूलांक 5
आज मूलांक 5 वाले लोगों को जीवन में कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार के मामले में कोई मीटिंग या चर्चा हो सकती है, जिससे आपके दिन को नई दिशा मिल सकती है। साथ ही कामकाज में भी कई बदलाव हो सकते हैं। आज आपके कई काम अचानक बनेंगे। ऐसे में कुछ फैसले जल्दबाजी में लेने पड़ सकते हैं। इस दौरान धैर्य रखें और सोच-समझकर ही फैसले लें। कार्यस्थल पर आपकी मौजूदगी लोगों को प्रभावित करेगी।
मूलांक 6
6 वाले लोग आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। इससे दोनों के बीच तालमेल और प्यार बढ़ेगा। किसी करीबी व्यक्ति या दोस्त से जुड़ी कोई बात आज आपके दिमाग पर ज्यादा असर डाल सकती है। इससे बचने के लिए काम में व्यस्त रहने की कोशिश करें। प्रेम, कला और संगीत जैसी गतिविधियों से जुड़कर आपको शांति मिलेगी। आज आप सहयोग की भावना से जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी।
मूलांक 7
आज अंक 7 वाले लोग अकेले बैठकर अपने जीवन के बारे में गहराई से सोचना पसंद करेंगे। खुद से जुड़कर आप अपने भीतर से कुछ पुराने सवालों के जवाब पा सकते हैं। आज आपके लिए पढ़ाई, ध्यान या चिंतन जैसे क्षेत्रों में अपना समय बिताना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। आपको अपने आस-पास के लोगों से ज्यादा खुद को समझने की कोशिश करनी होगी। ऐसा करके आप किसी सही नतीजे पर पहुंच सकते हैं।
मूलांक 8
आज अंक 8 वाले लोग कार्यस्थल पर अपने काम के मामले में अच्छे नतीजे हासिल करने पर ज्यादा ध्यान देंगे। साथ ही आप किसी ऐसी योजना पर काम कर सकते हैं जो लंबे समय तक चले। अगर आप लंबे समय से कोई कठिन फैसला नहीं ले पा रहे थे तो आज उसमें आपको सफलता मिल सकती है। इसके अलावा निजी जीवन में किसी पुराने मामले में आप कोई ठोस कदम उठा सकते हैं। आज कार्यस्थल पर आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। मेहनत का अच्छा फायदा जरूर मिलेगा।
मूलांक 9
आज अंक 9 वाले लोग ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अगर आपका कोई काम काफी समय से अटका हुआ था तो आज आप उसे पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिए गए समझदारी भरे फैसलों से आपके आस-पास के लोग हैरान हो सकते हैं। लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने या कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। इससे नुकसान हो सकता है। आज संतुलन बनाए रखने से आपको सकारात्मक परिणाम जरूर देखने को मिलेंगे।