Samachar Nama
×

Aaj Ka Ank Jyotish : मूलांक 1 के लोगों को कार्यस्थल पर मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़े अन्य मूलांकों के लिए कैसा बीतेगा आज का दिन ?

Aaj Ka Ank Jyotish : मूलांक 1 के लोगों को कार्यस्थल पर मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़े अन्य मूलांकों के लिए कैसा बीतेगा आज का दिन ?

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के जन्मांक के आधार पर उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। जन्मतिथि के अंकों के योग से आप अपना जन्मांक जान सकते हैं, जो 1 से 9 तक होता है। आज 25 जून, बुधवार है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु है। ऐसे में केतु का प्रभाव आज सभी जन्मांक वाले लोगों पर देखने को मिलेगा। वहीं, आज बुधवार है, जिसका स्वामी ग्रह बुध है और बुध का अंक 5 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज जन्मांक 5 वाले लोग कार्यक्षेत्र में काम को लेकर अधिक व्यस्त रहेंगे और किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। वहीं, जन्मांक 7 वाले लोग किसी विषय या अपने जीवन के बारे में गहराई से सोच सकते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं 25 जून का अंक ज्योतिष फल, जन्मांक 1 से 9 वाले लोगों के लिए कैसा रहने वाला है पूरा दिन।

मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और अपनी योजना या बात को सबके सामने रखने में भी सफल रहेंगे। कामकाज को लेकर आपको कोई निर्णय भी लेना पड़ सकता है, जिससे आपके साहसिक निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। साथ ही अगर आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे थे तो वे भी अब पूरे हो सकते हैं। व्यापार के लिहाज से आप नई योजनाएं बना सकते हैं, जिन्हें तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता की भी सराहना होगी।

मूलांक 2
आज मूलांक 2 वालों के मन में कई तरह की भावनाएं आ सकती हैं। लेकिन आपको उन्हें संतुलित रखना होगा। अगर कोई बात मन को परेशान कर रही है तो आप अपने प्रियजन से बात कर सकते हैं। इससे मन हल्का होगा और मानसिक तनाव भी कम होगा। कार्यक्षेत्र में काम धीमा रहेगा, लेकिन आप काम से संतुष्ट रहेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और आप दूसरों की बात बिना कहे आसानी से समझ जाएंगे। इससे रिश्ते मजबूत होंगे।

मूलांक 3
आज मूलांक 3 वाले लोगों के मन में व्यापार को लेकर कई रचनात्मक विचार आ सकते हैं। आप उन्हें आगे बढ़ाने की इच्छा भी रखेंगे। कार्यस्थल पर किसी प्रोजेक्ट में आपके द्वारा बनाई गई रणनीति कारगर साबित होगी और सफलता दिला सकती है। सहकर्मी आपसे मार्गदर्शन की अपेक्षा कर सकते हैं। लेकिन आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा और किसी विवाद में पड़ने से भी बचना होगा। धैर्य से काम लेने पर आपको सफलता जरूर मिलेगी।

मूलांक 4
आज मूलांक 4 वाले लोगों को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर योजनाएं आपके मन मुताबिक न होने पर मन उदास हो सकता है और मानसिक तनाव भी बढ़ने की संभावना है। आज कड़ी मेहनत करने से आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन लाभ पाने के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। किसी फैसले में पुराने अनुभव आपके काम आ सकते हैं। तकनीकी या तर्क संबंधी कामों पर ध्यान देना फायदेमंद हो सकता है।

मूलांक 5
आज मूलांक 5 वाले लोग कार्यस्थल पर काम को लेकर काफी व्यस्त रह सकते हैं। इस सिलसिले में आपको किसी यात्रा या मीटिंग पर भी जाना पड़ सकता है। व्यापार में कोई नई जानकारी या योजना मिलने से आप व्यस्त रहेंगे और नए संपर्क भी बन सकते हैं। किसी मित्र या सहकर्मी की मदद से आपको लाभ भी मिल सकता है। आप अपनी बातचीत के तरीके और रचनात्मक विचारों से दूसरों से आसानी से जुड़ पाएंगे।

मूलांक 6
आज अंक 6 वाले लोग अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने का आनंद लेंगे और जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय बिताएंगे। इससे उनका मन प्रसन्न रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा। किसी प्रियजन से जुड़ी कोई पुरानी याद या भावनात्मक अनुभव आपके मन पर गहरा असर डाल सकता है। लेकिन आपको उन्हें संतुलित रखने की जरूरत है। कार्यस्थल पर आपकी मुलाकात नए लोगों से हो सकती है। साथ ही लोग आपके व्यवहार से सहज भी महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर संतुलन बनाए रखना निश्चित रूप से फायदेमंद होगा।

मूलांक 7
आज अंक 7 वाले लोग किसी विषय या अपने जीवन पर गहराई से विचार करने के मूड में होंगे। आपके मन में किसी ऐसे विषय पर विचार आ सकते हैं जो दूसरों को सामान्य न लगे। ऐसे में आपके लिए कुछ समय अकेले बिताना बेहतर रहेगा। आप अपने किसी करीबी या मित्र से बात कर सकते हैं, जिससे आपको नई दिशा मिल सकती है। साथ ही ज्ञान के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ सकती है और इसके चलते आप शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लेकिन, व्यापार के मामले में आपको जोखिम लेने से बचना होगा। 

मूलांक 8
आज का दिन मूलांक 8 वालों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अनुशासन और धैर्य बनाए रखने की जरूरत पड़ सकती है। आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं या आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। काम देरी से पूरा होने पर आपका मन थोड़ा अशांत हो सकता है। लेकिन आज आप जो भी काम करेंगे वह स्थाई होगा और आपको सकारात्मक परिणाम जरूर दिलाएगा। आर्थिक मामलों में चुनौतियों और अवसरों को स्वीकार करना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलने की भी संभावना है।

मूलांक 9
आज मूलांक 9 वाले लोग दिनभर ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। लेकिन आपको अति उत्साह से जरूर बचना होगा, नहीं तो आप कार्यक्षेत्र में कोई गलती कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। ऐसा करने से नुकसान हो सकता है, इसलिए कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। कुछ स्थितियों में आपको मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। लेकिन आप इसमें निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

Share this story

Tags