Samachar Nama
×

मूलांक 4 वालो के कामकाज में आएगी तेजी, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन? शुभ रंग और जोन

अंक ज्योतिष हिंदू ज्योतिष में से एक है जो किसी व्यक्ति के भविष्य के बारे में बता सकता है। आप किसी भी महीने की किसी भी तारीख को अपने बारे में जान सकते हैं। जन्म तिथि से निकाले गए अंक आपके बारे में विशेष जानकारी देते....
sdafd

अंक ज्योतिष हिंदू ज्योतिष में से एक है जो किसी व्यक्ति के भविष्य के बारे में बता सकता है। आप किसी भी महीने की किसी भी तारीख को अपने बारे में जान सकते हैं। जन्म तिथि से निकाले गए अंक आपके बारे में विशेष जानकारी देते हैं। उदाहरण के लिए यदि आपकी जन्मतिथि 20 है तो उसका मूलांक 2+0=2 होगा अर्थात इस तिथि को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अल्पना मिश्रा ने 1 से 9 तक के अंकों का फल बताया है, आइए जानते हैं 19 मई सोमवार का फल।

मूलांक 1

आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी वरिष्ठ की सलाह जरूर लें। अहम को नियंत्रण में रखें।

लकी कलर- सुनहरा

लकी जोन- ईस्ट साउथ ईस्ट

मूलांक 2

भावनात्मक उतार-चढ़ाव का दिन हो सकता है। परिवार या मित्रों से भावनात्मक समर्थन मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में मन लगेगा।

लकी कलर- सफेद

लकी जोन- ईस्ट

मूलांक 3

शिक्षा, करियर और आध्यात्मिक विकास के लिए अच्छा दिन है। गुरु या शिक्षक का मार्गदर्शन मिलेगा। पुराने कामों में सफलता मिलेगी।

लकी कलर- पीला

लकी जोन- नार्थ ईस्ट

मूलांक 4

थोड़ा संघर्षपूर्ण दिन रह सकता है। तकनीकी या प्रशासनिक काम में सावधानी रखें। धैर्य और अनुशासन से काम लें।

लकी कलर- स्लेटी

लकी जोन- वेस्ट साउथ वेस्ट

मूलांक 5

यात्रा, संचार और नए संपर्कों के लिए उत्तम दिन है। व्यापार में लाभ के योग हैं। मानसिक सक्रियता बनी रहेगी।

लकी कलर- हरा

लकी जोन- साउथ वेस्ट

मूलांक 6

पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। कला, फैशन और सौंदर्य से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। रोमांटिक मामलों में भी अनुकूलता है। लकी जोन-

लकी कलर- गुलाबी

लकी जोन- नार्थ ईस्ट

मूलांक 7

मन थोड़ा विचलित रह सकता है। ध्यान, मेडिटेशन या एकांत में समय बिताने से राहत मिलेगी। रहस्यपूर्ण या शोध कार्यों में सफलता मिल सकेगी।

लकी कलर- नीला

लकी जोन- ईस्ट

मूलांक 8

मेहनत का फल मिलेगा लेकिन देरी से। धैर्य और ईमानदारी जरूरी है। पुराने कर्मों का फल मिलने का समय है।

लकी कलर- काला या गहरा नीला

लकी जोन- ईस्ट

मूलांक 9

ऊर्जा और साहस से भरा दिन रहेगा। निर्णय लेने में तेजी दिखा सकते हैं, पर जल्दबाज़ी से बचें। किसी जरूरतमंद की मदद करना शुभ रहेगा।

लकी कलर- लाल

लकी जोन- साउथ ईस्ट

Share this story

Tags