Samachar Nama
×

MS Dhoni Birthday Special: जानें हर दिल में बसने वाले माही की कुंडली का हाल

mahendra singh dhoni birthday astro predictions on his birthday

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। एमएस धोनी आज अपना 42 वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी विश्व प्रसिद्ध ​खिलाड़ियों की लिस्ट मे आते हैं और वे काफी आध्यात्मिक भी हैं। ये नंबर्स पर विश्वास करते हैं और 7 अंक को खुद के लिए बहुत लकी मानते हैं। एम एस धोनी की कुंडली के हिसाब से इनका जन्म कन्या लग्न और कन्या राशि में हुआ है।

mahendra singh dhoni birthday astro predictions on his birthday 

कुंडली के प्रथम भाव में गुरु, शनि और चंद्रमा विद्यमान है। वही पंचम केतु, नवम मंगल, दशम सूर्य और बुध हैं तो वही एकादश भाव में शुक्र और राहु जन्म लग्न चक्र में स्थिति हैं। आज हम आपको धोनी के जन्मदिन के मौके पर ज्योतिषीय अनुसार उनकी कुंडली का हाल बता रहे हैं, आइए जानते हैं। 

mahendra singh dhoni birthday astro predictions on his birthday 

ज्योतिष जानकारों की मानें तो एमएस धोनी की कुंडली में लग्नेश बुध दशम भाव में सूर्य के साथ बुधादित्य नामक महा राजयोग का निर्माण कर रहा हैं और गुरु चंद्रमा केंद्र में गजकेसरी नामक राजयोग बना रहा हैं। माही उच्च् बौद्धिक स्तर के खिलाड़ी माने जाते हैं उचित फैसले लेने की योग्यता इन्हें इसी योग से प्राप्त होती हैं। ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना गया हैं। जो कि मनुष्य में बौद्धिकता और शालीनता का विकास करता हैं।

mahendra singh dhoni birthday astro astro predictions on his birthday

धोनी की कुंडली में बुध लग्नेश होके दशम भाव में मिथुन सूर्य के साथ कर्म भाव में बैठकर बुध को मजबूत बना रहा है जिससे अति उत्तम फल की प्राप्ति हो रही हैं। तो वही कुंडली के मजबूत ग्रह मंगल ने उन्हें शारीरिक तौर पर मजबूती प्रदान की हैं जिसके कारण एम एस धोनी खेल जगत में चमकते सितारे बने हुए हैं। धोनी की कुंडली की ग्रह दशा बता रही है कि आने वाले दिनों में वे कई अन्य जगहों पर अपना हाथ आजमा सकते हैं। शुक्र के मजबूत होने की वजह से ये लगातार टीवी और मीडिया में लोकप्रिय बने रहेंगे। 


mahendra singh dhoni birthday astro predictions on his birthday 

Share this story