Samachar Nama
×

Mauni Amavasya 2024 माघ की मौनी अमावस्या आज, जान लें स्नान दान का शुभ मुहूर्त और नियम 

​​​​​​​

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः अमावस्या तिथि को सनातन धर्म में महत्वपूर्ण बताया गया है जो कि हर माह में एक बार आती है अभी माघ का महीना चल रहा है और इस माह पड़ने वाली अमावस्या को माघी अमावस्या व मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है इस दिन स्नान दान व पूजा पाठ का विधान होता है मान्यता है कि ऐसा करने से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।

Mauni amavasya 2024 shubh muhurta and snan daan rules 

इस बार मौनी अमावस्या 9 फरवरी दिन शुक्रवार यानी की आज मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान करना पुण्यदायी माना जाता है मान्यता है कि इस दिन स्नान दान करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख दवारा मौनी अमावस्या पर स्नान दान के जरूरी नियम बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Mauni amavasya 2024 shubh muhurta and snan daan rules 

मौनी अमावस्या पर स्नान का मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 9 फरवरी की सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर आरंभ हो चुकी है और समापन 10 फरवरी को सुबह 4 बजकर 28 मिनट पर हो जाएगी। उदयातिथि के अनुसार मौनी अमावस्या 9 फरवरी को मनाया जा रहा है। ऐसे में इस दिन स्नान दान करना शुभ और फलदायी रहेगा। 

Mauni amavasya 2024 shubh muhurta and snan daan rules 

मौनी अमावस्या पर ऐसे करें दान-
मौनी अमावस्या के दिन स्नान के साथ साथ दान का भी विशेष महत्व होता है इस दिन अन्न, गर्म वस्त्र, धन आदि का दान अपनी क्षमता के अनुसार जरूर करें। ऐसा करने से मनोकामना पूरी हो जाती है। मौनी प्राप्ति के लिए आप मौनी अमावस्या के दिन गौ का दान कर सकते हैं इसके अलावा धनवान बनने की इच्छा रखने वाले लोग इस दिन भूमि का दान जरूर करें ऐसा करने से आर्थिक पक्ष मजबूत होता है। 

Mauni amavasya 2024 shubh muhurta and snan daan rules 

Share this story