Samachar Nama
×

Magh Month 2024 माघ मास में क्या करें और क्या नहीं? जानें जरूरी नियम 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने को खास बताया गया है लेकिन माघ का महीना अहम माना जाता है जो हिंदू पंचांग का 11वां महीना होता हैरू। इस बार माघ मास का आरंभ 26 जनवरी से हो जाएगा जिसके बाद समापन 24 फरवरी को होगा।

magh month 2024 dos and donts on magh month 

इस पूरे माह भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान होता है मान्यता है कि माघ मास में अगर श्री हरि विष्णु संग मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाए तो सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है साथ ही शुभ फलों की भी प्राप्ति होती है। तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा माघ मास में क्या करें क्या नहीं इसके बारे में बता रहे हैं। 

magh month 2024 dos and donts on magh month 

माघ मास में क्या करें क्या न करें-
ज्योतिष अनुसार माघ के महीने में गंगा स्नान करना शुभ माना जाता है इसके अलावा इस महीने में रोजाना गीता का पाठ जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है साथ ही सुख समृद्धि भी बनी रहती है। माघ के महीने में रोजाना तिल का सेवन करना चाहिए इस महीने जल में तिल मिलाकर स्नान करें। इसके अलावा इस माह में रोजाना तुलसी पूजन करना भी शुभ माना जाता है सुबह तुलसी में जल चढ़ाएं तो वही संध्याकाल में घी का दीपक जलाएं।

magh month 2024 dos and donts on magh month 

ऐसा करने से श्री हरि विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है। माघ मास में गर्म वस्त्रों और तिल का दान गरीबों को करें ऐसा करने से परेशानियां दूर हो जाती है। इस महीने मूली का सेवन करने से बचना चाहिए। माघ मास में तामसिक भोजन भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अपशब्द कहने से बचें। इसके साथ झूठ नहीं बोलना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। इस महीने अगर कोई दवार पर आता है तो उसे खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए। इस महीने अधिक से अधिक भगवान विष्णु की पूजा और मंत्र जाप करें। 

magh month 2024 dos and donts on magh month 

Share this story