माधुरी दीक्षित जन्मदिन विशेष: क्या कहती है इनकी कुंडली इनके भविष्य के बारे में
जयपुर । आज माधुरी दीक्षित का जन्मदिन है, इनके जन्मदिन के अवसर पर इनकी कुंडली पर एक नजर डालते हैं। माधुरी बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री में से एक है। ये आकर्षक मुस्कुन की धनी व बॉलीबुड में डांसिंग क्वीन मानी जाती है। इन्होंने अपना फिल्मी करियर 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फ़िल्म ‘अबोध’ से की थी। लेकिन बॉलीवुड में प्रसिद्ध 1988 में आई एन.चंद्रा की फ़िल्म ‘तेज़ाब’ से मिली। इनको पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। ये 13 बार फ़िल्मफेयर पुरस्कार का नॉमिनेशन मिला, जिनमें से 4 बार वो विनर रही हैं।

माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को पुनर्वसु नक्षत्र में हुआ है जो कि सुशील एवं सुंदर रूप प्रदान करता है। सूर्य भी उच्च राशि का होने से सुंदरता में चार चांद लगा देता है। माधुरी की कुंडली में चंद्र जिस भाव में बैठा है, वह पराक्रम द्वारा धन कमाने का भाग्य देता है। वह माधुरी के जीवन में है एवं उच्च स्थान पर पहुंचाता है।

मंगल कुंडली में बुध की राशि पर विराजमान है, जिस कारण से ये अपने कार्य को बिना झिझक के पूर्ण निष्ठा के साथ करती है, उसी कारण आज वह उच्च स्थान पर विराजमान है। बुध कुंडली में ऐसे स्थान पर बैठा है, जिसके प्रभाव से अन्य ग्रहों के दुष्परिणाम अपने आप नष्ट हो जाते हैं। यह भी रूप से और गुण से सुंदर व संपन्न बनाता है।

शुक्र कुंडली सारे सुख प्रदान कर रहा है। मिथुन राशि पर शुक्र का परिभ्रमण जन्म के समय से होने से सुखी-संपन्न बनाता है। पत्रिका में शनि ऐसे भाव में बैठा है जो धन एवं आयु में स्थिरता लाता है। शनि गुरु की राशि में विराजमान रहने के कारण आयु, आरोग्य देता है।

इनकी कुंड़ली में राहु 11 वें घर में मंगल के स्थानांतरण से केतु 5 वें सदन में शनि पर पारगमन करने से जीवन में कई उतार चढाव आए है। कुड़ली में बृहस्पति का स्थानांतरण से इनके जीवन में कई प्रभाव पडें है। इनकी बॉलीवुड में फिर से वापसी इनकी कुंड़ली के ग्रहों के कारण हुई है। शुक्र के 8 वें घर में होने से इनको जीवन में प्रसिद्धि प्राप्त हुई है। आज इनके जन्मदिन के अवसर पर हम इनको बधाई देते हैं, व इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

