Maa laxmi mantra: आज करें मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा धन, वैभव और समृद्धि का आशीर्वाद
हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिनों को किसी न किसी देवी देवता की पूजा के लिए विशेष माना गया हैं वही शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन होता हैं
यह देवी मां को समर्पित हैं और आज शुक्रवान का दिन हैं इस दिन धन, वैभव, समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं
आज के दिन माता की विधि विधान के साथ पूजा करनी चाहिए। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं वही शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करने से भी सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती हैं माता लक्ष्मी की पूजा करने के साथ प्रथम पूज्य श्री गणेश की भी पूजा करें।
वे आपके कार्यों को बिना बाधा पूरा करने में सहायता करेंगे और शुभता प्रदान करते हैं तो आज हम आपको मां लक्ष्मी के प्रभावशाली मंत्रों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जनते हैं।
यहां पढ़ें मां लक्ष्मी के प्रभावशाली मंत्र—
ॐ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नम:।। ये मां लक्ष्मी का बीज मंत्र हैं इसका जाप करने से सौभाग्य में वृद्धि होती हैं।
ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।। ये मां लक्ष्मी का महा मंत्र हैं इसका जाप करने से स्थिर धन, दौलत और वैभव प्राप्त होता हैं।
ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। लक्ष्मी मां के इस मंत्र का जाप करने से आर्थिक परेशानी दूर हो जाती हैं।
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: इस मंत्र का जाप करने से जीवन में सफलता मिलती हैं।
पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्। इस मंत्र का जाप करने से घर में धन और धान्य की कमी नहीं रहती हैं।
ऊं ह्रीं त्रिं हुं फट। मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से जातक को किसी काम में सफलता प्राप्त होती हैं।

