Samachar Nama
×

इन कामों को करने वालों से कभी खुश नहीं रहती मां लक्ष्मी, घेर लेती हैं आर्थिक समस्याएं 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की साधना को समर्पित किया गया है वही गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है श्री हरि विष्णु मां लक्ष्मी के पति है जिस कारण इन्हें लक्ष्मी पति नाम से भी जाना जाता है

Do not do these work on Thursday

ऐसे में गुरुवार के दिन कुछ कार्यों को करने वालों से धन लक्ष्मी सदा नाराज़ रहती है और उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए गुरुवार के दिन कौन से कार्य नहीं करने चाहिए तो आइए जानते हैं। 

Do not do these work on Thursday

भूलकर भी ना करें ये काम—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन किसी से भी कर्ज नहीं लेना चाहिए इस दिन कर्ज लेने से बचना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इस दिन महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती है और संतान पर भी बुरा असर पड़ता है।

Do not do these work on Thursday

बृहस्पतिवार के दिन हाथ पैर के नाखून काटने से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली का गुरु कमजोर हो जाता है। जो समस्याओं को बुलावा देता है। गुरुवार के दिन कपड़े धोने और पोछा लगाने से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती है ​इसके अलावा गुरु ग्रह भी अशुभ फल प्रदान करता है। इस दिन नुकीली चीजों जैसे कैंची, ब्लेड और चाकू खरीदने से भी बचना चाहिए ऐसा करना अशुभ माना जाता है। 

Do not do these work on Thursday

Share this story