Samachar Nama
×

शरद पूर्णिमा की रात इन 5 जगहों पर जलाएं दीया, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

शरद पूर्णिमा की रात इन 5 जगहों पर जलाएं दीया, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है और इसे कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के हिसाब से इस रात चंद्रमा 16 कलाओं से पूर्ण रहता है और उसकी रोशनी में खीर रखने की परंपरा है। ऐसा मानते हैं कि इस रात मां लक्ष्मी पूरी पृथ्वी पर भ्रमण करने निकलती हैं। शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु और चंद्रमा की पूजा विधि विधान से की जाती है और इसी के साथ घर में कई जगहों पर दीया जलाया जाता है। माना जाता है कि रात में सही जगहों पर दीया जलाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। तो चलिए जानते हैं कि शरद पूर्णिमा पर किन जगहों पर दीया जलाना चाहिए?

शरद पूर्णिमा पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीया

1. तुलसी के पास दीया जलाएं

तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है। मान्यता के हिसाब से इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। शरद पूर्णिमा की रात में तुलसी के पास दीया जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। दीया जलाने के बाद तुलसी को प्रणाम करते हुए घर की सुख-शांति की कामना करें। माना जाता है कि इससे घर में बरकत आती है और पॉजिटिविटी बनी रहती है।

2. घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाएं

मुख्य द्वार पर वैसे तो नियमित रूप से दीया जलाना चाहिए। शरद पूर्णिमा पर खास तौर पर यहां दीया जलाएं। माना जाता है कि इसी जगह से घर में अच्छी एनर्जी आती है। ऐसे में इस जगह की साफ-सफाई के साथ यहां दीया जरूर जलाएं।

3. घर के मंदिर में दीया जलाएं

शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करें। इसी के साथ घर के मंदिर में दीया जरूर जलाएं। इसी के साथ मंत्रों का जाप जरूर करें। माना जाता है कि इस रात पूजा करने से मन शांत रहता है और सारी मनोकामना पूरी होती है।

4. पानी वाली जगह दीया जलाएं

शरद पूर्णिमा पर आप घर में उस जगह दीया जरूर जलाएं जहां पीने का पानी है। बस ध्यान रखें कि आसपास चूल्हा ना हो। पानी के घड़े या फिर फिल्टर से दीए को कुछ दूरी पर रखें। इसी के साथ घर की सुख-शांति के लिए हाथ जोड़कर कामना करें।

5. पीपल के पेड़ के पास दीया जलाएं

शरद पूर्णिमा की रात में पीपल के पेड़ के नीचे दीया जरूर जलाएं। ऐसा करना बहुत ही शुभ होता है। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी की खूब कृपा बरसती है और इसी के साथ कुंडली के कई दोष भी दूर होते हैं।

Share this story

Tags