Samachar Nama
×

अपनी राशि के इष्टदेव की पूजा करने से मिलेगी जीवन में सफलता

जयपुर। जीवन में अगर परेशानी चल रही है। तो ज्योतिष में इस परेशानी के समाधान के लिए राशि के अनुसार उपाय व पूजा बताए गये हैं। इन उपायों को करने से जीवन में तरक्की का रास्ता आसान हो जाता है। अगर आपके जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो इष्ट देवता को राशि के
अपनी राशि के इष्टदेव की पूजा करने से मिलेगी जीवन में सफलता

जयपुर। जीवन में अगर परेशानी चल रही है। तो ज्योतिष में इस परेशानी के समाधान के लिए राशि के अनुसार उपाय व पूजा बताए गये हैं। इन उपायों को करने से जीवन में तरक्की का रास्ता आसान हो जाता है। अगर आपके जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो इष्ट देवता को राशि के अनुसार पूजा करने से जीवन में परेशानी दूर होने के साथ स्वास्थ और समृद्धि में वृद्धि के योग बनते हैं।

अपनी राशि के इष्टदेव की पूजा करने से मिलेगी जीवन में सफलता

मेष राशि – मेष राशि वाले व्यक्ति को सूर्य देव की पूजा के साथ भगवान विष्णु का भी ध्यान करना चाहिए। इस राशि वाले को इनकी पूजा करने से हमेशा लाभ मिलेगा। इस राशि का स्‍वामी मंगल ग्रह है।

वृष राशि – इस राशि के लोगों को देवी लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है।

मिथुन राशि – इस राशि के लोगों को देवी लक्ष्मी की पूजा करने से भौतिक सुख की प्राप्ति होती है। इस राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है।

कर्क राशि – इस राशि के लोगों को  हनुमानजी की पूजा करने के साथ घर के दक्षिण दिशा में पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ती रखने से लाभ मिलेगा। इनकी पूजा करने से जीवन में सफलता मिलती है।

सिंह राशि– इस राशि का स्वामी सूर्य है और इस राशि के लोगों को गणेशजी की पूजा करना चाहिए। इनकी पूजा करने से जीवन  के सारे विघ्न दूर होते हैं।

कन्या राशि – इस राशि वाले लोगों को देवी मां की पूजा करना लाभदायक रहेगा। इस राशि का स्‍वामी बुध है।

अपनी राशि के इष्टदेव की पूजा करने से मिलेगी जीवन में सफलता

तुला राशि – इस राशि के लोग कालभैरव की पूजा के साथ शनिदेव की पूजा करना लाभ दायक है। इनकी पूजा करने से जीवन में शत्रु नहीं परेशान करते है।

वृश्चिक राशि – इस राशि के लोग भगवान कार्तिकेयजी की पूजा करना लाभदायक रहेगा। इनकी पूजा करने से आत्‍मविश्वास में वृद्धि होती है।

धनु राशि – इस राशि के लोगोम को हनुमानजी की पूजा करने के साथ राशि स्वामी गुरू की पूजा करना भी मंगलमय रहेगा।

अपनी राशि के इष्टदेव की पूजा करने से मिलेगी जीवन में सफलता

मकर राशि – इस राशि के लोग देवी की पूजा करना लाभ दायक रहेगा। मकर राशि का राशि स्‍वामी शनि हैं।

कुंभ राशि – इस राशि के लोग भगवान विष्णु के साथ मां सरस्वती की पूजा करें। कुंभ राशि का राशि स्वामी शनि है। इनकी पूजा करने से किसी भी काम में बाधा नहीं आएगी।

मीन राशि – इस राशि वाले व्यक्ति को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। मीन राशि का राशि स्‍वामी गुरु है।

Share this story