Samachar Nama
×

Karwa Chauth Puja Samagri: करवा चौथ पूजा की थाली में रख लें ये जरूरी सामान, देखें पूरी लिस्ट
 

Karwa Chauth Puja Samagri: करवा चौथ पूजा की थाली में रख लें ये जरूरी सामान, देखें पूरी लिस्ट

हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत रखा जाता है। इस साल करवा चौथ व्रत 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को है। यह व्रत हर सुहागिन स्त्री के लिए खास होता है। इस दिन महिलाएं चंद्र दर्शन तक अन्न और जल का त्याग करती हैं। करवा चौथ व्रत को कठिन व्रतों में एक माना जाता है। इस व्रत में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत के पुण्य प्रभाव से पति की आयु लंबी और सुखद वैवाहिक जीवन के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। अगर आप भी करवा चौथ व्रत रखने वाली हैं, तो यहां से मिला लें सामग्री की पूरी लिस्ट।

करवा चौथ की पूजा की थाली में क्या-क्या रखें?
पूजन सामग्री: करवा चौथ में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा की जाती है। देखें सामग्री लिस्ट-

1. करवा और ढक्कन: जिसमें जल भरा जाता है मिट्टी आ तांबे का करवा। उसके ऊपर रखने के लिए ढक्कन।

2. सीक: करवा चौथ की पूजा में उपयोग होने वाली 7 या 13 सीकें।


3. दीपक और बाती: मिट्टी का दीपक, घी और रुई बाती।

4. छलनी: चंद्र दर्शन के लिए और पति का चेहरा देखने के लिए छलनी।

5. जल का पात्र: तांबे या पीतल का लोटा।


6. चंदन और रोली: तिलक करने के लिए रोली, कुमकुम, चंदन।

7. अक्षत: पूजा के लिए बिना टूटे चावल।

8. फूल और माला: पूजा के लिए ताजे फूल, पुष्प माला और दूर्वा।

9. मिठाई और भोग: फल या मिठाई

10. कच्चा सूत या कलावा: करवा में बांधने के लिए कलावा।

11. फल: भगवान को पूजा के समय अर्पित करने के लिए फल।

12. माता की कहानी की किताब: करवा चौथ व्रत कथा की पुस्तक।

ये भी पढ़ें:क्या 29 अक्टूबर को करवा चौथ व्रत है? जानें करवा पूजा का मुहूर्त, चांद कब निकलें
सोलह श्रृंगार का सामान:
करवा चौथ के दिन सुहागिन स्त्रियां सोलह श्रृंगार करती हैं। इसके लिए सुहाग का सामान यहां देखें-

1. सुहाग का सामान: सिंदूर, महावर या आलता और लाल बिंदी।

2. कांच की चूड़ियां: लाल और हरे रंग की सुहागिनों के लिए चूड़ियां।

3. मेहंदी: हाथों पर लगाने के लिए मेहंदी।

4. वस्त्र: लाल, पीले, गुलाबी या हरे रंग के वस्त्र।

5. गहने: मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, कान के कुंडल, नथ और अन्य पसंदीदा गहने।

6. मेकअप का सामान: काजल, लिपिस्टिक, नेश पॉलिश, इत्र और कंघी आदि।

चंद्रमा को अर्घ्य देने की सामग्री:
करवा चौथ व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। चंद्र दर्शन तक सुहागिनें निर्जला करवा चौथ व्रत करती हैं। यहां देखें चंद्रमा को अर्घ्य देने की सामग्री:

छलनी: चंद्रमा को देखने के लिए।

लोटा या गड़वा: चंद्रमा को जल अर्पित करने के लिए।

दीपक: छलनी पर रखने के लिए छोटा दीया।

कलावा: करवे और लोटे पर बांधने के लिए।

करवा चौथ बायना सामग्री:
करवा चौथ पर सास या किसी बुजुर्ग महिला को दिए जाने वाले बायना (या बाया) में मुख्य रूप से वस्त्र, सुहाग का सामान, फल, मिठाई और दक्षिणा रखी जाती है। देखें नीचे सामग्री लिस्ट।

1. आटे या मैदे से बने हुए मीठे पुए या मठरी।

2. सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू और किशमिश आदि।

3. सुहाग का सामान

4. फल या मिठाई

5. वस्त्र

6. मिट्टी या धातु का करवा

करवा चौथ सरगी की सामग्री लिस्ट:
करवा चौथ के सरगी की थाली में अन्न, फल और सुहाग सामग्री को शामिल किया जाता है। सरगी के सामान में सिंदूर, बिंदी, मेहंदी, वस्त्र, चूड़ी, बिछिया, फल, ड्राई फ्रूट्स, फेनी या सेवइयां और मिठाई आदि को शामिल किया जाता है।

Share this story

Tags