Samachar Nama
×

आज से शुरू हुआ कार्तिक मास, इन नियमों का पालन करने पर रोग-शोक से मिलेगी मुक्ति

Kartik maas 2021 start from today on 21 October 2021 follow these rules to get rid of sorrows and disease

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में सभी महीनों को विशेष माना गया हैं लेकिन कार्तिक का महीना खास होता हैं आज यानी गुरुवार ​21 अक्टूबर से कार्तिक मास की शुरुआत हो चुकी हैं पचांग के मुताबिक ये साल का आठवां महीना होता हैं और भगवान श्री विष्णु की पूजा के लिए समर्पित माना गया हैं शास्त्र अनुसार कार्तिक के महीने को सर्वश्रेष्ठ माह बताया गया हैं और धन, सुख, समृद्धि, शांति देने वाला कहा जाता हैं साथ ही रोगनाशक और शोकनाशक भी माना जाता हैं।

Kartik maas 2021 start from today on 21 October 2021 follow these rules to get rid of sorrows and disease

इस महीने में श्री विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं इसके बाद उनका विवाह तुलसी के साथ कराया जाता हैं मान्यता है कि कार्तिक मास में विष्णु जी और तुलसी की पूजा करने और पुण्य कार्य करने से जातक के तमाम पाप कट जाते हैं शास्त्रों में भी तुलसी को मोक्षदायनी कहा गया हैं इस महीने में कुछ नियमों का पालन किया जाए तो रोग और दुख दूर हो जाते है। तो आज हम आपको कार्तिक मास में किए जाने वाले नियमों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Kartik maas 2021 start from today on 21 October 2021 follow these rules to get rid of sorrows and disease

कार्तिक मास में करें इन नियमों का पालन—
हर रोज शाम के समय तुलसी के नीचे दीपक जरूर जलाएं। माना जाता है कि इस माह में व्यक्ति की सभी बातें तुलसी के द्वारा भगवान श्री नारायण तक पहुंचती हैं तुलसी नारायण को अति ​प्रिय हैं।  कार्तिक महीने में उड़द, मूंग, मसूर,चना, मटर, राई आदि नहीं खाना चाहिए साथ ही लहसुन, प्याज, मांसाहार और शराब का सेवन भी छोड़ दें। साथ ही भूमि पर शयन करना चाहिए इस महीने में पूरी तरह से सात्विक जीवन जीना चाहिए। 

Kartik maas 2021 start from today on 21 October 2021 follow these rules to get rid of sorrows and disease
 
कार्तिक के महीने में इंद्रिय संयम की भी बात कही गई हैं क्योंकि सात्विक जीवन तन से ही नहीं मन से भी होना चाहिए ऐसे में व्यक्ति को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए साथ ही लोगों की निंदा, चुगली, विवाद, खाने के प्रति आसक्ति, अत्यधिक नींद लेने आदि की आदत का त्याग करना चाहिए ये महीना पूरी तरह से तप करने वाला माह माना गया हैं। कार्तिक मास में गंगा स्नान भी महत्वपूर्ण माना जाता हैं मगर आपके लिए ये संभव न हो तो आप रोजाना नहाते वक्त किसी बाल्टी में थोड़ा गंगा जल डालकर स्नान कर सकते हैं। 

Kartik maas 2021 start from today on 21 October 2021 follow these rules to get rid of sorrows and disease

Share this story