Samachar Nama
×

रेवती और सौभाग्य योग के महासंयोग में आज इन राशियों को होगा चौतरफा लाभ, वीडियो राशिफल में जाने किन्हें मिलेगा धन, सम्मान और शुभ समाचार

रेवती और सौभाग्य योग के महासंयोग में आज इन राशियों को होगा चौतरफा लाभ, वीडियो राशिफल में जाने किन्हें मिलेगा धन, सम्मान और शुभ समाचार

यानि 24 मई को शनिवार है। आज चंद्रमा मीन राशि से मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेगा। ऐसे में आज चंद्रमा और मंगल एक दूसरे की राशि में गोचर करेंगे और राशि परिवर्तन योग बनाएंगे। इसके साथ ही आज आयुष्मान योग और सौभाग्य योग का उत्तम संयोग भी बनने जा रहा है। साथ ही आज पंचक समाप्त हो जाएगा और दिन शनिवार होने के कारण शनि का प्रभाव रहेगा। इस पर आज शनि प्रदोष का सुंदर संयोग भी बनेगा, जो आज के महत्व को और बढ़ा देगा। वैदिक पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी के बाद त्रयोदशी तिथि का संयोग बनेगा। साथ ही शनिवार होने के कारण आज का दिन शनिदेव को समर्पित रहेगा। ऐसे में सौभाग्य योग और शनिदेव की कृपा से मेष समेत 5 राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। इसके साथ ही इन राशियों को मनचाहा आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आज इन राशियों के परिवार में खुशियां आएंगी और परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज 24 मई शनिवार का दिन किन-किन मामलों में इन राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। साथ ही जानिए आज शनिवार के उपाय।


मेष राशि वालों के लिए 24 मई का दिन कैसा रहेगा?
मेष राशि वालों के लिए आज शनिवार का दिन कई मामलों में लाभकारी रहने वाला है। आज आपको व्यापार में लाभ मिलेगा, खासकर विदेश में काम करने वालों के लिए आज अतिरिक्त लाभ कमाने के अवसर लेकर आएगा। आप अपनी कमाई को भी ठीक-ठाक स्तर पर खर्च करेंगे, लेकिन आपकी आमदनी खर्चों से अधिक होगी। एनजीओ, योग-आध्यात्म, वेलनेस आदि से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है। छात्रों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आप विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के लिए एडमिशन लेने का प्रयास कर रहे हैं, तो आज इसमें आपको प्रगति देखने को मिल सकती है। वहीं योग, मनोविज्ञान, शोध आदि की पढ़ाई करने वालों के लिए आज का दिन उम्मीद से बेहतर रहने वाला है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और समझदारी बनी रहेगी। इसके साथ ही आज आप लंबी दूरी की यात्रा की योजना भी बना सकते हैं।

मेष राशि वालों के लिए आज शनिवार के उपाय: आज शनिवार के दिन शनिदेव के सामने लाल बत्ती वाला सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसमें कुछ काले तिल डालें। इसके बाद शनि चालीसा का पाठ करें। इससे शनि देव आप पर कृपा करेंगे।

कर्क राशि वालों के लिए आज यानी 24 मई का दिन कैसा रहेगा?
कर्क राशि वालों के लिए आज यानी शनिवार का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का अधिक लाभ मिलेगा। ईमानदारी से की गई मेहनत न केवल आपकी कमाई बढ़ाएगी बल्कि आपके सम्मान में भी वृद्धि करेगी। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी, उन्हें कोई प्रभावशाली पद मिल सकता है। आज सरकारी कंसल्टेंसी, लीगल, टीचिंग और कोचिंग आदि से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। आज आप खूब कमाई करेंगे और प्रॉपर्टी से जुड़ा लाभ भी हो सकता है। आय के साधनों में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को आज शिक्षकों से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। वहीं लॉ, सोशल सर्विस, मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज विशेष लाभ मिलेगा। परिवार में आज सुख-शांति बनी रहेगी। आपका उत्साह बना रहेगा और जीवनसाथी से भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। कर्क राशि के लिए आज शनिवार के उपाय: आज शनिवार को किसी साफ बर्तन में सरसों का तेल लें और उसमें एक रुपए का सिक्का डालें। इसके बाद इस तेल में अपनी परछाई देखें और इस तेल को किसी मंदिर या किसी जरूरतमंद को दे दें। इससे आपकी परेशानियां दूर होंगी।

आज यानी 24 मई का दिन सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा
आज शनिवार का दिन सिंह राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कारोबार में फंसा हुआ पैसा वापस आ सकता है। आप इसका इस्तेमाल किसी जरूरी काम में कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन अपनी सूझबूझ के दम पर आप न सिर्फ उनका समाधान करेंगे बल्कि जबरदस्त धन भी कमाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के सामने आज अचानक ऐसे मौके आ सकते हैं जो आपके करियर की दिशा बदल सकते हैं। सकारात्मक बदलावों को खुले दिल से अपनाने का आपको फायदा मिलेगा। आज रिसर्च, टैक्स, इंश्योरेंस, कंसल्टेंसी आदि से जुड़े लोगों को अतिरिक्त लाभ के अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आज आपको कारोबार में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपको पैतृक संपत्ति से संबंधित लाभ भी मिल सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से आपके काम बनेंगे।

सिंह राशि के लिए शनिवार के दिन उपाय: आज शनि मंदिर जाएं और शनिदेव को शमी के पत्ते और काले तिल चढ़ाएं। इसके बाद दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करें। इस दौरान शनिदेव की आंखों में न देखें। ऐसा करने से शनिदेव आपके दुख दूर करेंगे।

तुला राशि वालों के लिए आज 24 मई का दिन कैसा रहेगा
आज शनिवार का दिन तुला राशि वालों के लिए उम्मीद से अधिक लाभ लेकर आएगा। यदि आप साझेदारी में काम करते हैं तो बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे, जिसके आधार पर आपको अतिरिक्त लाभ का सौदा भी मिलेगा। व्यापार में सबके साथ मिलकर काम करने से आप लक्ष्य प्राप्ति की ओर तेजी से आगे बढ़ेंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इससे आपको अतिरिक्त प्रयास करने की ताकत मिलेगी। कर्ज कम होगा और साझेदारी में लाभ होगा, आपके करियर में स्थिरता आएगी। उतार-चढ़ाव से राहत मिलने के आसार हैं। वहीं आज कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा देखने को मिलेगा, विरोधी आपसे पंगा लेने से कतराएँगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य और कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अतिरिक्त लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में हर कदम पर आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की किसी उपलब्धि से आपका मन रोमांचित होगा, आप परिवार के साथ इसका जश्न मनाएँगे।

तुला राशि के लिए आज शनिवार के उपाय: आज किसी वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों की सेवा करें या उनकी सेवा के लिए धन दान करें। इसके साथ ही आज घर में काम करने वाले सहायकों, कर्मचारियों और मरीजों की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। यथासंभव उनकी मदद करें। इससे शनिदेव आप पर प्रसन्न होंगे।

मकर राशि वालों के लिए आज यानी 24 मई का दिन कैसा रहेगा

मकर राशि वालों के लिए आज यानी शनिवार का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। व्यापार में वाकपटुता का लाभ मिलेगा। आप अपनी बातों से नए लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। इससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आज सेल्स, विज्ञापन, मीडिया आदि से जुड़े लोगों को उम्मीद से बेहतर अवसर मिलेंगे और आप उनका फायदा उठाकर जबरदस्त लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आज आपको नपे-तुले जोखिम उठाने का लाभ मिलेगा। व्यापार में साहसिक निर्णय भी आपको भीड़ से अलग खड़ा करेंगे। अगर आप कोई छोटा-मोटा व्यापार या स्टार्टअप खोलने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। इसके साथ ही आज आपको वाहन का सुख भी मिल सकता है। परिवार में माहौल अच्छा रहने वाला है। माता का सहयोग और स्नेह मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

मकर राशि के लिए आज शनिवार के उपाय: आज सुबह और शाम पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। इसके साथ ही पीपल के पेड़ की जड़ पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जरूरतमंदों को जूते दान करें। इससे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

Share this story

Tags