Samachar Nama
×

शुक्रवार के दिन कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, जानिए आसान तरीका

maa Lakshmi upay to please maa Lakshmi on Friday

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आज से कार्तिक मास शुरू हो चुका हैं और यह महीना विशेष रूप से भगवान विष्णु और देवी मां लक्ष्मी के पूजन को समर्पित होता हैं कार्तिक मास की शुरुआत से एक दिन पहले शरद पूर्णिमा को माता लक्ष्मी का अवतरण दिवस मानाजाता हैं

maa Lakshmi upay to please maa Lakshmi on Friday

इसके साथ इसी माह में धनतेरस और दिवाली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता हैं इसके साथ ही कार्तिक मास के शुक्रवार को लक्ष्मी जी को प्रसन्न कर सरलता से सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता हैं तो आज हम आपको शुक्रवार के दिन कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिसे करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न हो जाती हैं तो आइए जानते हैं। 

maa Lakshmi upay to please maa Lakshmi on Friday
  
आपको बता दें कि शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रिय दिन हैं इस दिन माता लक्ष्मी को गुलाबी रंग के पुष्प और वस्त्र अर्पित करने चाहिए ऐसा करने से लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं। इस दिन वैभव लक्ष्मी का व्रत और पूजन करने का विधान हैं इस दिन पूजन में मां लक्ष्मी को इत्र, गंध या सुगंधित पदार्थ अर्पित करना चाहिए इत्र की सुगंध से माता लक्ष्मी स्वत: घर में प्रवेश करती हैं

maa Lakshmi upay to please maa Lakshmi on Friday

लक्ष्मी जी के पूजन में शुद्ध घी या तिल के तेल के 11 दीपक जलाएं। ऐसा करने से लक्ष्मी सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक बुझने के बाद बचे हुए तेल को अगले दिन शनिवार को पीपल के पेड़ पर अर्पित कर दें। आपके घर से दुख दारिद्रता दूर होगा और धन का आगमन होगा।  

maa Lakshmi upay to please maa Lakshmi on Friday

घर में कहीं सभी अगर नल टपक रहा हो तो उसे जल्द ठीक करवा लें। पानी के रिसाव के साथ मां लक्ष्मी भी घर से निकल जाती हैं और आर्थिक तंगी आने लगती हैं शुक्रवार के दिन घर की साफ सफाई जरूर करें। इस दिन मकड़ी के जाले साफ करने से कर्ज से मुक्ति मिलती हैं और धन लाभ मिलता है। आज के दिन मां लक्ष्मी के पूजन में उन्हें नारियल चढ़ाएं और पूजन के बाद इस नारियल को चमकीले वस्त्र में लपेट कर अपनी तिजोरी में रख दें। धन वृद्धि होने लगेगी। 

maa Lakshmi upay to please maa Lakshmi on Friday

Share this story