Samachar Nama
×

रक्षा बंधन पर कल पूर्णिमा तिथि कब तक है राखी के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त कब तक

Rakhi timing raksha bandhan muhurat: रक्षा बंधन पर कल पूर्णिमा तिथि कब तक है राखी के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त कब तक

रक्षाबंधन 2026 को लेकर तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस बना हुआ है। इस बार सावन पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह तक रहेगी। इसके बावजूद देशभर में रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को उदया तिथि में पूर्णिमा होने के कारण इसी दिन राखी बांधने की परंपरा रहेगी।

28 अगस्त को ही क्यों मनाया जाएगा रक्षाबंधन?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रक्षाबंधन सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह करीब 9:08 बजे शुरू हुई और 28 अगस्त को सुबह करीब 9:48 बजे समाप्त होगी। चूंकि 28 अगस्त को सूर्योदय के समय पूर्णिमा तिथि मौजूद रहेगी, इसलिए इसी दिन रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

दिल्ली के पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा। इस दौरान भद्रा भी समाप्त हो चुकी होगी। हालांकि, अलग-अलग शहरों में सूर्योदय के समय के अंतर के कारण मुहूर्त में कुछ मिनटों का फर्क हो सकता है।

कुछ अन्य पंचांगों में भी 28 अगस्त की सुबह को राखी बांधने के लिए शुभ बताया गया है। इसलिए भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए सुबह का समय सबसे सुविधाजनक रहेगा।

भद्रा को लेकर क्या है स्थिति?

रक्षाबंधन पर भद्रा का विशेष ध्यान रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि भद्रा काल में राखी बांधने से बचना चाहिए। इस साल राहत की बात यह है कि 28 अगस्त को सूर्योदय से पहले ही भद्रा समाप्त हो जाएगी। ऐसे में राखी बांधने के समय भद्रा की बाधा नहीं रहेगी।

चंद्र ग्रहण का भी संयोग

इस बार रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण का संयोग भी बन रहा है। 28 अगस्त को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण होगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी वजह से भारत में इसके सूतक काल को लेकर अलग-अलग धार्मिक मतों के बावजूद कई पंचांग इसे मान्य नहीं मानते हैं।

ऐसे में 28 अगस्त की सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे के बीच राखी बांधना दिल्ली के पंचांग के अनुसार शुभ माना जा रहा है। अपने शहर के स्थानीय पंचांग में समय की पुष्टि करना बेहतर रहेगा।

 

Share this story

Tags