मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए त्रिग्रह योग लाएगा धनलाभ और सफलता, 3 मिनट के वीडियो राशिफल में देखे आज का सम्पूर्ण भविष्यफल

बुधवार, 18 जून को चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से कुंभ और फिर मीन राशि में गोचर करने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज बृहस्पति के साथ चंद्रमा का चतुर्थ दशम योग बनेगा। जबकि चंद्रमा सूर्य और बुध के साथ चतुर्थ दशम संबंध में भी रहेगा। इसके साथ ही आज मिथुन राशि में बुध, सूर्य और बृहस्पति की युति से त्रिग्रही योग बनेगा। ऐसे में मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।
मेष, शुक्र बना रहे हैं लाभ का संयोग
आज शुक्र मेष राशि में बैठकर इनके लिए शुभ लाभ का संयोग बना रहे हैं। करियर और कार्य क्षेत्र में आज आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपको अपने किसी मित्र से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप अपने काम से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान देंगे तो आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए आज अपने काम पर फोकस बनाए रखें। आप अपनी मेहनत से कार्यस्थल पर अच्छी जगह बना लेंगे। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ होगा। यात्रा पर जाते समय अपने वाहन का ध्यान रखें और सतर्कता बरतें। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।
वृष, बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा
वृष राशि का स्वामी शुक्र आज 12वें भाव में विराजमान है और कई मामलों में प्रतिकूल परिणाम दे रहा है। ऐसे में आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए खर्चीला हो सकता है। लेन-देन के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां लेकर आने वाला है। आज आपको अपने रिश्तेदारों पर ध्यान देने की जरूरत होगी, किसी को आपके सहयोग की जरूरत पड़ सकती है। आप अपने बढ़ते खर्चों के बारे में अपने परिवार के सदस्यों से बात कर सकते हैं। अगर परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर हो जाएगी। आज प्रेम जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को 11 दूर्वा चढ़ाएं।
मिथुन, आपको लाभ का सौदा मिलेगा
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको किसी भी काम में जोखिम लेने से बचना होगा। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कोई लाभ का सौदा भी मिलेगा। आपकी प्रसिद्धि में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ उपलब्धियों से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आपकी लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गाय माता को हरा चारा खिलाएं, गणेश चालीसा का पाठ करें।
कर्क, आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम और लाभ मिलेंगे। आप सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी आय में वृद्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में आज आप अपने प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे और आपके प्रेम संबंध को परिवार की मंजूरी भी मिल सकती है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध और जल से अभिषेक करें।
सिंह, आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है
सिंह राशि वालों का मन आज धर्म और आध्यात्म में लगेगा। आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा, भाई-बहनों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप कुछ दीर्घकालिक योजनाओं में अच्छा पैसा निवेश कर सकते हैं। किसी मित्र से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज इस मामले में कोई सकारात्मक खबर मिलेगी। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों, आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आपको अपने काम के प्रति सजग रहना चाहिए और दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपकी कोई चल रही समस्या आज हल हो जाएगी। चल रही स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज करना दुखदायी हो सकता है। आज स्वास्थ्य के मामले में अपना ख्याल रखें। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन से आपको लाभ होगा। सोचे हुए कोई महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अनुकूल है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि वाले आज कुछ नया शुरू कर सकते हैं
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आज आप परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। नौकरी में आज आपको अपनी रचनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। आप व्यापार में कुछ नया शुरू कर सकते हैं या व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। आज आप चतुर बुद्धि और वाणी कौशल का लाभ भी उठा पाएंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आज आप अपने विरोधियों को हराने में सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन मिलने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक राशि वाले आज कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं
आज सितारे बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबारी लोगों को आज किसी के साथ साझेदारी करने से बचना चाहिए। साथ ही आज आपको लेन-देन के मामले में स्पष्ट रहना चाहिए, भावुकता से नुकसान हो सकता है। नौकरी में आज आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें आज सफलता मिलेगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसमें आप सफल हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करना शुभ रहेगा।
धनु राशि वालों आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं
धनु राशि वालों आज बुधवार का दिन गुरु के शुभ प्रभाव से ऊर्जा बढ़ाने वाला है। आज आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में सफलता मिलने से खुशी महसूस होगी। आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द ही पूरा करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सावधान रहना होगा, अन्यथा कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। पढ़ाई और आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं, लेकिन इससे आपको सुख के साधन मिलेंगे। संतान से सुख मिलेगा। आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। मां सरस्वती की पूजा करें और राहु के मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
मकर राशि वालों आज बुधवार का दिन मकर राशि वालों के लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि वाला रहेगा। लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। कारोबारियों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, आज आपकी कमाई में बढ़ोतरी होगी। किसी नए संपर्क से जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी उपलब्धि से आप प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई अटका हुआ काम भी आज पूरा हो जाएगा।आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
कुंभ राशि वालों को काम में सजग और सतर्क रहना होगा
कुंभ राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपको आलस्य छोड़कर आगे बढ़ना होगा, तभी आज आपको सफलता मिलेगी। व्यापारी लोगों को अपने काम में सजग और सतर्क रहना होगा। भाइयों के साथ आज आपका तालमेल बना रहेगा। परिवार के सदस्यों से भी आज आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा। अगर संपत्ति विवाद को लेकर कोई परेशानी आ रही है तो उससे भी आपको राहत मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। बच्चों की शिक्षा के मामले में अगर कोई परेशानी है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है।आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और हरि स्तोत्र का पाठ करें।
मीन राशि वालों को दीर्घकालिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का आपका सपना भी पूरा हो सकता है। आपकी कोई चल रही समस्या भी आज सुलझ जाएगी। बिजनेस करने वालों को कुछ योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा, इससे लंबे समय में लाभ मिलने के योग बनेंगे। आपका कोई मित्र आपकी मदद कर सकता है। आज आपको कुछ नया करने और सीखने का मौका मिलेगा। किसी व्यक्ति का व्यवहार आपको जीवन का नया ज्ञान दे सकता है। भावनाओं में उलझने से बचें। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को दूर्वा और सिंदूर चढ़ाएं।