आज धन योग और मां लक्ष्मी की कृपा से इन 5 राशियों को मिलेगा चौतरफा लाभ, वीडियो राशिफल में जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

ज्योतिष गणना के अनुसार 30 मई का राशिफल मेष, मिथुन और धनु राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। आज मिथुन के बाद कर्क राशि में चंद्रमा का गोचर कई शुभ योगों का निर्माण करेगा। दिन के पहले भाग में जहां गजकेसरी योग प्रभावी रहेगा, वहीं दिन के दूसरे भाग में लक्ष्मी योग बनेगा। ऐसे में मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि, शाम तक मिलेगा लाभ का मौका
मेष राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन सकारात्मक और अनुकूल रहेगा। परिवार में चल रही समस्याओं को सुलझाने में आपको सफलता मिलेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का भी आज आपको सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा को देखकर आपके दुश्मन भी आपकी प्रशंसा करेंगे और आश्चर्यचकित होंगे। अगर व्यापार में कोई समस्या है तो आज आप चतुराई और अनुभव से समस्या का समाधान कर पाएंगे। शाम तक आपको लाभ का अच्छा मौका भी मिलेगा। आज भाग्य 85 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। आपको आज श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा खर्चीला हो सकता है। आज आपको घरेलू जरूरतों के साथ-साथ कुछ अनचाहे खर्च भी करने पड़ेंगे। लेकिन अच्छी बात यह है कि आज आपको व्यापार में अपना अटका हुआ पैसा मिल सकता है, कार्यक्षेत्र में आप अपनी योजना और पहले किए गए कामों का लाभ उठा सकते हैं। सरकारी क्षेत्र के काम और वाणिज्य से जुड़े कामों में आज आपको लाभ हो सकता है। आपके घर पर किसी मेहमान के आने से परिवार में चहल-पहल की स्थिति रहेगी। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आज भाग्य आपका 81 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और सूर्य मंत्र ओम ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः का जाप करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। बुध की शुभ स्थिति के कारण मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आज आपको अपने व्यापार में लाभ मिलेगा। आज आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आपको अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपको बच्चों की शिक्षा और उनकी जरूरतों पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी। प्रेम जीवन में आज आप अपने साथी के साथ रोमांटिक दिन बिताएंगे। आज आपको अपनी माता से स्नेह और सहयोग मिलेगा। आज भाग्य आपका 89 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आपको श्री लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
कर्क, रुका हुआ धन मिल सकता है
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। भावुकता और अनिर्णय की वजह से आज आप लाभ कमाने का मौका चूक सकते हैं। हालांकि आज आपको अपना रुका हुआ धन मिल सकता है। जो लोग पहले से बीमार हैं, आज उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको धैर्य रखना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद और तनाव हो सकता है। आज आपको अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन में आज आपको अपने प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा। आपकी रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। आज भाग्य आपका 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आपको दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।
सिंह, आपका दिन खर्चीला रहेगा
सिंह राशि वाले आज अपने काम में व्यस्त रहेंगे। मानसिक उलझन और तनाव भी आज बना रहेगा। आज आपको जोखिम भरे कामों से बचना होगा। आपको अपने घरेलू मामलों पर पूरा ध्यान देना चाहिए, नहीं तो परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में आपका दिन खर्चीला हो सकता है। आज कुछ अनचाहे खर्चे भी होंगे। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे, तो किसी कारण से वह टल सकती है। आज आपको दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों से सहयोग मिल सकता है। आपको भी किसी की मदद के लिए आगे आना होगा। आज भाग्य 80 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। हरि स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा।
कन्या राशि वालों को आज काम और परिवार के बीच सामंजस्य बनाए रखना होगा। स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए खूब पानी पिएं और बाहर का खाना खाने से बचें। आज आपको कोई नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा और आज आपको जीवनसाथी के साथ-साथ माता-पिता का भी आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार में अटका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है। आमदनी बढ़ने से आप खुश रहेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज भाग्य 84 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों को आज नौकरी में तरक्की का मौका मिलेगा तुला राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन सुखद रहेगा। आज भाग्य आपको मेहनत से ज्यादा लाभ देगा। दांपत्य जीवन में आज खुशियां रहेंगी। किसी पारिवारिक कार्यक्रम या उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। आज आपको दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है और अधिकारी भी उनसे खुश नजर आएंगे। आपके लिए सलाह है कि लाभ के चक्कर में गलत तरीके आजमाने से बचें। आज भाग्य आपका 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। तुलसी को दूध अर्पित करें।
वृश्चिक, आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आपकी राशि पर सूर्य की दृष्टि आपके लिए शुभ और लाभकारी रहेगी। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन प्रभाव बढ़ाने वाला रहेगा। आज आपको यश और सम्मान भी मिल सकता है। आज आप किसी बड़े काम में भी हाथ आजमा सकते हैं। रियल एस्टेट और लॉन्ग टर्म निवेश में पैसा लगाने वाले लोगों को आज पूरे मन से निवेश करना चाहिए, जिससे आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा होगा। लेकिन आज आपको आर्थिक मामलों में अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज भाग्य आपका 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। शुभ लाभ के लिए आपको आज विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए।
धनु, आज आपको तरक्की का मौका मिलेगा
धनु राशि वालों के लिए आज शुक्रवार उम्मीद की किरण लेकर आया है। आपको तरक्की का मौका मिलेगा। अगर आपकी मां को लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो आज उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से सहयोग और लाभ भी मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र के कामों में आज आपको सफलता मिलेगी। आज किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का भी योग बन सकता है। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति भी होगी। आज भाग्य आपका 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आपको किसी सफाईकर्मी को धन दान करना चाहिए।
मकर राशि वालों, आज आपको कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत से सफलता पाने का दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई नया काम मिल सकता है। आज आपको किसी काम से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लेकिन आज आप जिस भी क्षेत्र में काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज परिवार में आपका प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। आज आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। आज आप कोई साहसिक निर्णय लेकर लाभ उठा पाएंगे। आज कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। दोस्तों के साथ पार्टी मनोरंजन का आयोजन कर सकते हैं। आज भाग्य आपका 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। दूध और जल मिलाकर तुलसी अर्पित करें।
कुंभ राशि, अपने अहंकार और वाणी पर नियंत्रण रखें
ग्रहों की शुभ स्थिति के कारण कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। व्यवसायी जातक यदि अपने व्यापार में कोई नई योजना शुरू करते हैं या अपने काम का विस्तार करते हैं तो यह उनके लिए लाभकारी हो सकता है। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलेगी। लेकिन आपके लिए सलाह है कि आप अपने अहंकार और वाणी पर नियंत्रण रखें, इससे आपको कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप अपने मनपसंद भोजन का भी आनंद लेने वाले हैं। आज भाग्य आपका 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। किसी जरूरतमंद को भोजन दान करें।
मीन राशि, जीवनसाथी से मतभेद की संभावना
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। लेकिन कुछ पारिवारिक कारणों से आपको उलझन और मानसिक तनाव हो सकता है। काम के सिलसिले में आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में आज आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझना होगा अन्यथा किसी बात को लेकर आपके बीच मतभेद हो सकते हैं। वैसे आज आपको सकारात्मक रहना चाहिए, यदि परिवार में कोई समस्या लंबे समय से चली आ रही है तो उसका समाधान भी मिल सकता है। आज घर के बड़े-बुजुर्गों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। आज भाग्य 79 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर आपको लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।