Samachar Nama
×

आज मेष, कन्या और धनु समेत इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, एक किल्क में पढ़िए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

आज मेष, कन्या और धनु समेत इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, एक किल्क में पढ़िए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

ज्योतिष गणना के अनुसार, 28 जुलाई का राशिफल मेष, कन्या और धनु राशि वालों के लिए लाभकारी और सौभाग्यशाली रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर सिंह के बाद कन्या राशि में होगा। चंद्रमा से ग्यारहवें भाव में मिथुन राशि में उपस्थित गुरु वसुमान योग का निर्माण करेंगे। इतना ही नहीं, गुरु के साथ शुक्र भी उपस्थित रहेंगे। जिससे आज गजलक्ष्मी योग का भी उत्तम संयोग बनने जा रहा है। साथ ही आज ग्रहों की चाल से धन योग का भी सुंदर संयोग बनेगा। ऐसे में मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

मेष, व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा। आप अपने कार्यों में सफल होंगे। आपकी मनोकामना पूरी होगी। करियर में मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वरिष्ठ लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है जो शुभ रहेगी। छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक रूप से आज आपको लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। अपनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन को शांति और संतुष्टि मिलेगी। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

वृषभ, विरोधियों से सावधान रहें
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। आज आपको सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास मज़बूत रहेगा। अपने विचारों और निर्णयों पर भरोसा रखें। इससे लक्ष्यों को प्राप्त करना आसान होगा। हालाँकि, विरोधियों से सावधान रहने की ज़रूरत है। उनसे दूरी बनाए रखें। किसी पर भी जल्दी भरोसा न करें और सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखें और किसी भी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहने से बचें। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। ज़रूरतमंद लोगों की मदद करें।

मिथुन, उलझनें तनाव बढ़ा सकती हैं
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दैनिक कार्यों में थोड़ी सावधानी बरतें। छोटी-छोटी बातें भी परेशानी बढ़ा सकती हैं। निजी जीवन में कुछ उलझनें पैदा हो सकती हैं। इससे तनाव हो सकता है। व्यापार में कुछ अप्रत्याशित घटनाएँ भी घट सकती हैं, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएँ। रिश्तों में संवाद बनाए रखें और अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाएँ। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और लगातार कड़ी मेहनत करें। आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएँ।

कर्क, दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धियाँ मिल सकती हैं। मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें, वरना परेशानी हो सकती है। परिवार या रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम में व्यस्त रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

सिंह, अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखें
सिंह राशि वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। अपने ख़र्चों पर ध्यान दें। आज आपको किसी रिश्तेदार से कोई ख़ास तोहफ़ा मिल सकता है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और निकटता का अनुभव होगा। नौकरीपेशा लोगों का दिन व्यस्त रहेगा। आपके काम की सराहना भी होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।

कन्या, व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं। आप पूरे जोश के साथ काम में लगे रहेंगे। व्यापार में धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। आपको किसी नए प्रोजेक्ट की ज़िम्मेदारी मिल सकती है जिसमें आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आप अपने पार्टनर के साथ कोई ख़ास पल साझा कर सकते हैं या डिनर डेट पर जा सकते हैं। दोनों साथ मिलकर भविष्य की योजनाएँ बना सकते हैं। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाएँ।

तुला, आपके कार्यों में बाधाएँ आ सकती हैं
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। इतना ही नहीं, आपकी काबिलियत पर भी सवाल उठ सकते हैं। मन अस्थिर हो सकता है। धैर्य बनाए रखें और सही समय पर निर्णय लें। निजी जीवन में भी कुछ उलझनें रहेंगी। व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। थकान या कमज़ोरी महसूस हो सकती है। खान-पान में सुधार और थोड़ा आराम करने से आराम मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्र दान करें।

वृश्चिक, आज आप ज़्यादा व्यस्त रहेंगे
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियाँ लेकर आ सकता है। काम में असफलता या देरी से मन थोड़ा निराश हो सकता है। धैर्य बनाए रखें। स्पष्ट सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खान-पान और नियमित व्यायाम को नज़रअंदाज़ न करें। दिन भर काम में व्यस्त रहेंगे, लेकिन लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

धनु, आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। आज आपको पुराने निवेशों से अच्छा मुनाफ़ा मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आय के नए स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। आज भाग्य 86% आपके साथ रहेगा। पहली रोटी गाय माता को खिलाएँ।

मकर, रिश्ते मज़बूत होंगे
आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए आपको ज़्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी और आपके रिश्ते मज़बूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें और हर काम को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा दें। किसी खास चीज़ पर विशेष ध्यान देना फ़ायदेमंद रहेगा। आज भाग्य 77% आपके साथ रहेगा। माँ लक्ष्मी की पूजा करें।

कुंभ राशि वालों, आज कामकाज में ज़्यादा सावधानी बरतें
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। आपको व्यावसायिक और निजी जीवन में सावधानी बरतनी होगी। किसी भी गलती से बचने के लिए ज़्यादा सतर्क रहें। ज़रूरत पड़ने पर अपने आस-पास के लोगों की मदद लेने में संकोच न करें। बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। मन में खुशी का अनुभव होगा। पारिवारिक माहौल को शांत रखने की कोशिश करें। आज दोस्तों से मेलजोल बढ़ाएँ और आपसी संबंधों को मज़बूत बनाएँ। आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएँ।

मीन राशि वालों, जल्दबाज़ी में कोई फ़ैसला न लें
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। आज आपको मानसिक रूप से मज़बूत रहना होगा। मन को शांत रखें। जल्दबाज़ी में कोई फ़ैसला न लें। कामकाज में धैर्य के साथ आगे बढ़ें। हर चुनौती का साहस के साथ सामना करें। पारिवारिक रिश्तों में स्थिरता बनाए रखने की ज़रूरत होगी। संवाद पर ध्यान दें। मनचाही सफलता पाने के लिए आपको निरंतर प्रयास करने होंगे। आपको आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएँ।

Share this story

Tags