Samachar Nama
×

आज सिद्धि योग में वृषभ समेत चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, वीडियो राशिफल में विस्तार से देखे सभी 12 राशियों का भविष्यफल 

आज सिद्धि योग में वृषभ समेत चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, वीडियो राशिफल में विस्तार से देखे सभी 12 राशियों का भविष्यफल 

ज्योतिष गणना के अनुसार 5 जुलाई का राशिफल मिथुन, कर्क और तुला राशि वालों के लिए लाभकारी और शुभ रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज मित्र राशि तुला में होगा और इस दौरान चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में गोचर करेगा। चंद्रमा के इस गोचर से आज गुरु और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग बनेगा। वहीं आज बुध सूर्य से दूसरे भाव में बैठकर वेशि योग बना रहा है। इन स्थितियों में मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

मेष, स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने से बचें
मेष राशि वालों के लिए मंगल और चंद्रमा का गोचर आज मिलाजुला असर देगा। आर्थिक मामलों में आज आपको सोच-समझकर फैसला लेना होगा। अगर स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो उसे नजरअंदाज न करें, नहीं तो यह बाद में आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। आज किसी कारणवश अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। प्रेम जीवन में आपसी प्रेम और तालमेल बढ़ेगा। आज भाग्य 82 फीसदी साथ देगा। जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न और अनाज का दान करना चाहिए।

वृष राशि, धन में वृद्धि से प्रसन्न रहेंगे
वृष राशि में बैठा शुक्र आज आपके लिए शुभ और लाभकारी रहेगा। आज आपको मित्रों से सहयोग मिलेगा। यदि किसी मित्र के साथ कुछ समस्याएं थीं, तो वे दूर होंगी, रिश्ते बेहतर होंगे। यदि आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है, वाहन सुख मिलने के योग हैं। आज आप अपने धन में वृद्धि से प्रसन्न रहेंगे। लोगों पर अधिक भरोसा करने से बचें, धोखा मिल सकता है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।

मिथुन राशि, आज आपको बजट बनाकर काम करना होगा
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को व्यवस्थित रखने के लिए बजट बनाकर काम करना होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग और साथ मिल रहा है। आज आपको अपने भाइयों से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों की आय में आज वृद्धि होगी। आज आपको संतान से भी सुख मिलेगा और किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी चालीसा का पाठ करें और दूध से अर्घ्य दें।

कर्क, उन्नति और प्रसन्नता का दिन
आज तुला राशि में चंद्रमा कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। आज आपको कार्य और पारिवारिक जीवन में उन्नति और प्रसन्नता मिलेगी। सितारे कहते हैं कि यदि आपके कार्य में कोई बाधा आ रही थी, तो आप उसमें आगे बढ़ेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी की सलाह आपके काम आएगी। आज आप किसी अन्य स्रोत से भी कमाई कर सकते हैं। आज आपको अपना मनपसंद भोजन मिलने से प्रसन्नता होगी। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं और पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

सिंह, कोई नया काम करने के लिए उत्साहित रहेंगे
आज सिंह राशि वालों के सितारे संकेत दे रहे हैं कि आपको अपने कुछ घरेलू मामलों को लेकर उलझन का सामना करना पड़ेगा। यदि आप प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा करने जा रहे हैं, तो आज आपको उसमें लाभ मिल सकता है, फिर भी सभी पहलुओं की जांच कर लेना बेहतर रहेगा। आपका कोई करीबी आपके घर आ सकता है, जिससे भागदौड़ की स्थिति रहेगी। आप कोई नया काम करने के लिए उत्साहित रहेंगे। आज आपको अपने माता-पिता से सहायता और समर्थन मिलेगा। कोई इच्छा पूरी होने से आप खुश होंगे। यात्रा का भी योग बन सकता है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। जल में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।

कन्या, भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। अगर आप अपने करियर को लेकर किसी समस्या से जूझ रहे थे, तो आपकी समस्या हल हो सकती है। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आज व्यापार में आपकी आय में वृद्धि होगी। आज आपको भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। छात्रों को आज उच्च शिक्षा में सफलता मिल सकती है। अगर आप जमीन या मकान खरीदने का प्रयास कर रहे थे, तो आज आपको इसमें सफलता मिल सकती है। आज आप अपनी बुद्धि और सटीक निर्णय से भी लाभ उठा पाएंगे। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी देना शुभ रहेगा।

तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए आज शनिवार का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और आपसी सामंजस्य आज आपको खुशियां देगा। किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपको वरिष्ठ सदस्यों की सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी करीबी रिश्तेदार से भी आज आपको सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में आज आप रोमांटिक समय बिता पाएंगे। दोस्तों के साथ आज आप मनोरंजक समय बिता पाएंगे। इस राशि के लोग शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली को बूंदी का प्रसाद और सिंदूर चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर सामान्य रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से आप खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और सहकर्मियों से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको सतर्क रहना होगा, किसी की बातों में आकर कोई भी आर्थिक फैसला लेना नुकसानदेह हो सकता है। सभी पक्षों को समझने के बाद ही कोई निर्णय लें। आज आपको अपने पिता और चाचा से सहयोग मिल सकता है। व्यापार में किसी तकनीकी समस्या के कारण परेशानी होगी। आज आपको किसी से बहस करने से बचना चाहिए और वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए।

धनु, शुभ समाचार मिलेगा
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपको दूर रहने वाले किसी परिजन से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि आज आपको लेन-देन से जुड़े मामलों में सतर्क और सावधान रहना होगा। आपके सितारे कहते हैं कि आज आप अपनी वाणी कौशल और व्यवहार से अपना काम निकालने में सफल रहेंगे। अगर आप किसी को व्यापार में साझेदार बनाने की सोच रहे हैं तो उसके बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। अगर आपके जीवनसाथी की तबीयत ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति जी को दूर्वा और सिंदूर चढ़ाएं।

मकर, अटक सकते हैं काम
मकर राशि वालों के लिए आज शनिवार का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपके कुछ काम बनते-बनते अटक सकते हैं। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनकी इच्छा आज पूरी हो सकती है। व्यापार में आज लाभ प्राप्ति के लिए किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं, आज आपको इसका लाभ मिल सकता है। संतान को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह दूर हो जाएगी। किसी मित्र की नाराजगी से आप परेशान रहेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और खान-पान में संयम रखना चाहिए। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शनि स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान और प्रतिष्ठा कुंभ राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। सरकारी कार्यों में आज आपको सफलता मिल सकेगी। वरिष्ठों से आज आपको सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आज आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा, पेट से संबंधित कोई समस्या होने की संभावना है। प्रेम जीवन में आज आप अपने प्रेमी के साथ सुखद समय बिता सकते हैं। दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा। आज आपको पारिवारिक जरूरतों पर भी खर्च करना पड़ेगा। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें और भगवान शिव का अभिषेक करें।

मीन राशि, कार्यकुशलता का लाभ उठाएंगे
आज मीन राशि के सितारे बता रहे हैं कि, आज आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। साथ ही, आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। कार्यस्थल पर आप अपनी योजना और कार्यकुशलता का लाभ उठाएंगे। आप दोस्तों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। आज आपको किसी पुरानी गलती से सबक सीखना होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज पहले किए गए कामों का लाभ आपको मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई समस्या आज हल हो जाएगी। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आज किसी जरूरतमंद को खाना खिलाएं और शनि चालीसा का पाठ करें।

Share this story

Tags