Samachar Nama
×

आज रेवती नक्षत्र में चमकेगा इन तीन राशियों का भाग्य, वीडियो राशिफल में जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज कदीन ? 

आज रेवती नक्षत्र में चमकेगा इन तीन राशियों का भाग्य, वीडियो राशिफल में जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज कदीन ? 

ज्योतिष गणना के अनुसार 16 जून का राशिफल मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर मकर राशि के बाद कुंभ राशि में होगा, जिससे चंद्रमा आज मिथुन राशि में मौजूद बृहस्पति के साथ शुभ योग बनाएगा। आज चंद्रमा और बृहस्पति के बीच नवम पंचम योग का उत्तम संयोग बनेगा। साथ ही आज बुध और सूर्य के बीच बुधादित्य योग का भी सुंदर संयोग बनेगा। कई शुभ संयोगों के कारण आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। इन स्थितियों में मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

मेष राशि, व्यापार में जल्दबाजी से बचें

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर लेकर आ सकता है। प्रॉपर्टी आदि के सौदों पर सोच-समझकर ही अंतिम निर्णय लें। व्यापार में जल्दबाजी से बचें। गंभीरता से काम करने पर अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। आज आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से भी हो सकती है जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। सुबह के समय तांबे के लोटे से भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि वालों को पुराने संपर्कों से लाभ मिलेगा

वृष राशि वालों का आज कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। आज परिवार से दूर रहने वाले किसी सदस्य से मुलाकात संभव है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। अगर कोई सुझाव देता है, तो उस पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो आपको पुराने संपर्कों का लाभ मिल सकता है। किसी अच्छी जगह से ऑफर मिलने के आसार हैं। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि वालों को आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा

मिथुन राशि वालों को आज पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो फायदेमंद साबित होगी। अगर किसी काम में दिक्कत आ रही है, तो पिता की सलाह फायदेमंद हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको अनुभव का लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी आदि के सौदे करने से पहले परिवार के बड़ों से बात करें। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत नजर आएगा। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ खिलाएं।

कर्क राशि वालों की कोई मनोकामना पूरी हो सकती है
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यों में बीतेगा। आज विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। खाली समय में कुछ रचनात्मक कार्य करने से आपको लाभ होगा। अगर कोई मनोकामना पूरी होती है तो परिवार के साथ कोई छोटा-मोटा आयोजन कर सकते हैं। घर में पूजा-पाठ, कीर्तन आदि के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

सिंह राशि वालों को जोखिम भरे काम करने से बचना चाहिए
सिंह राशि वालों को आज जोखिम भरे काम करने से बचना चाहिए। आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मान सकते हैं। हालांकि आज आपको कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अपनी दिनचर्या और अनुशासन पर ध्यान दें। किसी भी काम में लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। आज कार्यक्षेत्र में सावधानी से काम करें। अगर आप कोई गलती करते हैं तो आपको वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा खिलाएं।

कन्या राशि, मनचाहा लाभ मिलने के आसार
कन्या राशि वालों को आज मनचाहा लाभ मिल सकता है। आज आप किसी जरूरी काम से अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपको नई प्रॉपर्टी खरीदने का मौका भी मिल सकता है। आज साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने से आपको फायदा होगा। किसी उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आप परिवार की जरूरतों का ख्याल रखेंगे। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देव भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार के लिहाज से थोड़ा कमजोर रह सकता है। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे, जिससे लोग आपकी तारीफ करेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई काम कर रहे हैं तो उसमें आपको संतुष्टि मिलेगी। बातचीत के दौरान अपने शब्दों का ध्यान रखें। मीठी वाणी से ही आप रिश्तों को मजबूत बना सकते हैं। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

वृश्चिक, करियर में तरक्की मिलेगी
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे और दोस्तों का सहयोग भी आपको मिलेगा। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन आप उन्हें मनाने में सफल रहेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

धनु राशि वाले, महत्वपूर्ण कार्यों को टालने से बचें
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके अनुभवों और सुझावों की सराहना होगी। घर में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग हैं। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए, नहीं तो आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। उच्च शिक्षा से जुड़े नए अवसर आपको मिल सकते हैं। विदेश से व्यापार करने वालों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के नामों का जाप करें।

मकर राशि वाले, जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है
मकर राशि वाले आज सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। समाज सेवा से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। जनकल्याण के कार्यों में भागीदारी से आपको संतुष्टि मिलेगी। आज आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। परिवार में भाई-बहनों के साथ संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को भोजन कराएं।

कुंभ राशि, पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज सावधानी से काम करना चाहिए। छोटी सी गलती भी महंगी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य की शादी तय हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप दिल खोलकर खर्च कर सकते हैं, लेकिन उधार देने से बचें। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी कपड़े दान करें।

मीन राशि, पुराने काम पूरे हो सकते हैं
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपका कोई पुराना काम पूरा हो सकता है। आप अपने व्यवहार और मीठी जुबान से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आज आपकी दीर्घकालिक योजनाओं को गति मिल सकती है। कार्यस्थल से आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विदेश में पढ़ाई करने वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशक गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

Share this story

Tags