आज सोमवार के दिन चमकेगी वृषभ, कर्क और कुंभ राशि वालों की तकदीर, वीडियो राशिफल में देखे बाकि राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन ?

ज्योतिष गणना के अनुसार 30 जून का राशिफल वृषभ, कर्क और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा जहां पहले से मौजूद मंगल के साथ चंद्र मंगल योग बनेगा। आज मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में कई शुभ योग बनने जा रहे हैं। साथ ही आज धन लक्ष्मी योग भी बन रहा है। ऐसे में मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल विस्तार से।
मेष राशि, जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोग अपनी योजनाओं पर गंभीरता से काम करेंगे। नौकरी में अगर कोई जिम्मेदारी दी जाती है तो उसका ठीक से निर्वहन करें। गलती की गुंजाइश न रखें। खाली बैठकर अपना कीमती समय बर्बाद न करें। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आपकी कोई पुरानी योजना फिर से कारगर साबित होगी। बच्चों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। उनसे धैर्य के साथ बात करें। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।
वृषभ राशि, आर्थिक लाभ के आसार
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। किसी पुराने निवेश से आपको फायदा हो सकता है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप पैसों को लेकर परेशान थे, तो आज आपको राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रभाव बढ़ेगा। परिवार के लोगों के सुझावों को ध्यान से सुनें और समझकर ही निर्णय लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है। कुछ कामों में दिक्कत आ सकती है। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल दान करें।
मिथुन राशि, निवेश करने पर विचार कर सकते हैं
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। अगर कोई मित्र आपको निवेश करने की सलाह देता है, तो आप इस पर विचार कर सकते हैं। अगर ससुराल पक्ष से कोई विवाद चल रहा है, तो आज आप सुलह की पहल कर सकते हैं। मन में गुस्सा होने पर भी शांति बनाए रखें। किसी पुराने मामले को लेकर परिवार में आपकी गलती सामने आ सकती है, इसलिए सच का सामना करने के लिए तैयार रहें। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। शिव जाप माला का जाप करें।
कर्क, आज आपकी मेहनत रंग लाएगी
कर्क राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित थे, तो आज आपको कुछ राहत महसूस होगी। अगर कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी आ रही है, तो वरिष्ठ लोगों से बात करें। आपकी मेहनत रंग लाएगी। पूरे मन से प्रयास करें। आप घर के कामों में भी जिम्मेदारी से हिस्सा लेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो आज उसके वापस मिलने के आसार हैं। अपने काम पर ध्यान दें। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी जी को नियमित जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं।
सिंह, कार्यक्षेत्र में तेजी रहेगी
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही कोई समस्या खत्म हो सकती है, लेकिन नई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना फिलहाल टल सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ तरक्की होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में किसी को पार्टनर बनाना नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। किसी काम में आपको अपने भाई-बहनों की मदद लेनी पड़ सकती है। धैर्य रखें। जल्दबाजी न करें। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।
कन्या, पदोन्नति मिलने के योग
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा हो सकता है। घर में किसी विवाद को आप बातचीत के जरिए सुलझाने में सफल रहेंगे। रिश्तों में दूरियां भी कम होंगी। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नति मिलने के बाद मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से तनाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। समझदारी से काम लें, स्थिति में सुधार आएगा। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लें।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने के कारण आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, क्योंकि तनाव और भागदौड़ आपको थका सकती है। अधूरे कार्यों को पूरा करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। दांपत्य जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। कार्यस्थल पर सावधानी से काम करें। माता-पिता से सलाह लेकर ही कोई आर्थिक निर्णय लें। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि वालों को वाहन सुख मिल सकता है
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में सकारात्मक संकेत भी देगा। अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। बेवजह की चिंता छोड़कर अपने काम पर ध्यान दें। कारोबारियों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वे खर्चों को संभालने में सक्षम होंगे। नया वाहन खरीदने की आपकी इच्छा भी पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के विचारों को समझें। आप उन्हें कोई उपहार भी दे सकते हैं। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को जल अर्पित करें।
ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ पुराने पल यादों में लौट सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। विदेश में पढ़ाई करने की कोशिश कर रहे छात्रों को अच्छा अवसर मिल सकता है। परिवार की सलाह मानकर किए गए कामों के लिए आपको सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। किसी को पैसा उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच लें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में पीले कपड़े में चने की दाल और गुड़ बांधकर चढ़ाएं।
मकर राशि वाले, सेहत का खास ख्याल रखें
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के कारण तनाव हो सकता है, लेकिन सहकर्मियों और टीम की मदद से आप समय पर काम पूरा कर लेंगे। पारिवारिक जीवन और पेशेवर जिम्मेदारियों के बीच बेहतर तालमेल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। खुद को संयमित और व्यवस्थित रखें। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र और भोजन दान करें।
कुंभ, एक से अधिक स्रोतों से आय होगी
कुंभ राशि के जातकों को आज आर्थिक क्षेत्र से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे, तो अब आपको राहत मिल सकती है। बैंकिंग से जुड़े लोग नया काम शुरू करने के लिए लोन लेने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ पिकनिक या छोटी यात्रा की योजना बन सकती है। एक से अधिक स्रोतों से आय होने की संभावना है। मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों से मन की बात साझा करने से आपको शांति मिलेगी। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
मीन, विरोधियों से सावधान रहें
मीन राशि के जातकों की सोच आज काम को लेकर सकारात्मक रहेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश रंग ला सकती है। जीवनसाथी से बहस हो सकती है, लेकिन समझदारी से स्थिति को संभाला जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की खबर मिल सकती है। आज अपने विरोधियों से सावधान रहें, वे आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें, आपके काम बनते रहेंगे। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।