Samachar Nama
×

सिंह, कन्या और मीन राशि के जातकों के लिए बेहद ख़ास रहने वाला है आज का दिन, पढ़े बाकी राशियों के लिए कैसा बीतेगा आज का दिन 

सिंह, कन्या और मीन राशि के जातकों के लिए बेहद ख़ास रहने वाला है आज का दिन, पढ़े बाकी राशियों के लिए कैसा बीतेगा आज का दिन 

ज्योतिष गणना के अनुसार 23 जून का राशिफल सिंह, कन्या और मीन राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेगा। चंद्रमा के गोचर से आज गौरी योग और शशि योग का संयोग बनेगा। साथ ही आज कृतिका नक्षत्र में धृतिमान योग भी बनने जा रहा है। ग्रह-नक्षत्रों में इस परिवर्तन से मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।

मेष, रचनात्मकता से लाभ होगा

मेष राशि वालों को आज रचनात्मक कार्यों के लिए सराहना मिलेगी। आपकी बातों और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं। अगर काम को लेकर तनाव है तो पिता या पितातुल्य लोगों से सलाह ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन व्यस्त रहने वाला है। आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को भोजन कराएं।

वृषभ राशि वाले निवेश के मामलों में सावधान रहें
वृष राशि वाले आज कोई भी जोखिम सोच समझकर ही लें। अन्यथा आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आज विनम्र रहें, आपके काम बनते-बनते रह जाएंगे। निवेश से जुड़े मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। सरकारी काम बिना किसी बहस के निपटाने की कोशिश करें, वरना काम अटक सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, जिससे मन में संतुष्टि और प्रसन्नता बनी रहेगी। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

मिथुन राशि वाले पद और प्रतिष्ठा में लाभ होगा
मिथुन राशि वाले आज मान-सम्मान प्राप्त करेंगे और पद का लाभ भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है, लेकिन आत्मविश्वास के साथ उसका सामना करें। किसी महत्वपूर्ण काम के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आज आपको मित्रों से सहयोग भी मिल सकता है। आपकी सकारात्मक सोच और सक्रियता के कारण लाभ के कई अवसर आपके हाथ लग सकते हैं। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। सुबह के समय तांबे के लोटे से भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।

​कर्क राशि वालों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे

आज कर्क राशि वालों को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। आप जो भी जिम्मेदारी निभाएंगे, उसमें आपकी नेतृत्व क्षमता देखने को मिलेगी। दिनचर्या में अनावश्यक बदलाव करने से बचें। किसी कानूनी मामले को टालने की गलती न करें, अन्यथा मुश्किलें बढ़ सकती हैं। संतान से जुड़ी उम्मीदें पूरी न होने से आप थोड़ा उदास महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही समस्याओं को अपने शिक्षकों से साझा करना चाहिए, ताकि समाधान मिल सके। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

सिंह राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा। सरकारी कामों में गंभीरता बरतने से आपके काम तेजी से पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर ध्यान देने से आपको अधिक लाभ होगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। आज महत्वपूर्ण कार्यों को प्लानिंग के साथ पूरा करें। समय का सही उपयोग करना लाभकारी रहेगा। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या राशि, आज मेहनत रंग लाएगी

कन्या राशि वालों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन आपको सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। आपको सेवा क्षेत्र से जुड़ा कोई काम करने का अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल पर दिन बेहतर रहेगा। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ हो सकता है। अगर आपने भविष्य के लिए कुछ बचाकर रखा था, तो आज वह आपके काम आ सकता है। बच्चों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, इसलिए शांत रहें। कुछ पुरानी गलतियों के सामने आने से आपका मन थोड़ा निराश हो सकता है। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि
तुला राशि वाले आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। गलत योजना में पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है। अगर आप किसी को पैसा उधार देते हैं तो उसके वापस मिलने की संभावना कम है। सहकर्मी और मित्र आज आपके साथ खड़े नजर आएंगे। आप सबके साथ मिलकर काम करने की कोशिश करेंगे, ताकि आपके उद्देश्य पूरे हो सकें। लंबे समय के बाद किसी पुराने या नए मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद वस्तुओं का दान करें।

वृश्चिक राशि वाले आज उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा
वृश्चिक राशि वाले आज पूरे जोश के साथ अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज कार्यस्थल पर सराहना मिल सकती है। सहकर्मी भी सहयोग करेंगे। हालांकि कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों के काम पर ज्यादा ध्यान देने से नुकसान हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आज व्यापार में छिपे विरोधियों से सावधान रहना होगा। बुद्धि और विवेक से काम लें, विरोधी स्वतः परास्त होंगे। जीवनसाथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कोई सरप्राइज आपके रिश्ते में नजदीकियां लाएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन कार्यभार अधिक रहेगा। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के पेड़ पर दूध मिला जल चढ़ाएं। 

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के बच्चों से मतभेद हो सकता है मकर राशि के जातक आज लोगों से मेलजोल बढ़ाने में व्यस्त रहेंगे। घर में किसी खास मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सामाजिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे। अपने से बड़े लोगों का सम्मान करें, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। आप कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में हिस्सा लेंगे। बच्चों से किसी बात पर बहस हो सकती है, जिससे तनाव पैदा होगा। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर ही लें। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं। 

कुंभ राशि, मान-सम्मान में वृद्धि होगी
आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज सम्मानित किया जा सकता है। वे किसी विशेष चर्चा में भाग ले सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज कुछ परेशानी हो सकती है। यदि आपने पहले किसी से पैसा उधार लिया था, तो आज उस पैसे को वापस करने का दबाव हो सकता है। पूजा-पाठ से जुड़े कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार का कोई सदस्य किसी बात पर नाराज हो सकता है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। मां सरस्वती की पूजा करें।

मीन राशि, मेहनत से लाभ होगा
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। रिश्तों में दूरियां कम देखने को मिलेंगी। आप नए परिचितों को बढ़ाएंगे और कार्यस्थल पर अपने व्यवहार से सभी का दिल जीतेंगे। छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करके आगे बढ़ना ही समझदारी होगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी के साथ कटुता हो सकती है। आज आप अपनी मेहनत और अच्छे प्रदर्शन से अपने उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

Share this story

Tags