Today Rashifal: आज सूर्य गोचर में मिथुन-कर्क समेत चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जाने सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज अ दिन

ज्योतिष गणना के अनुसार 15 जून का राशिफल मिथुन, कर्क और मीन राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात मकर राशि में रहेगा जबकि सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के गोचर से मिथुन राशि में आज त्रिग्रही योग बनेगा। इसके साथ ही आज आषाढ़ संक्रांति का शुभ संयोग भी रहेगा। साथ ही आज बुधादित्य योग और ऐन्द्र योग भी प्रभावी रहेगा। ऐसे में मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।
मेष राशि, काम में जल्दबाजी से बचें
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। हालांकि आज किसी भी काम में जल्दबाजी परेशानी का कारण बन सकती है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अगर आप किसी कानूनी मामले में उलझे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। आज बातचीत में विनम्रता बरतें। पारिवारिक रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए आप हर संभव प्रयास करेंगे। आज भाग्य 81 फीसदी साथ देगा। गरीबों को भोजन दान करें।
वृषभ, आय में वृद्धि के योग
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार के मामले में लाभदायक रहेगा। किसी उपलब्धि के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। सरकारी नौकरी में तबादले के कारण आपको स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको धैर्य बनाए रखना होगा। ससुराल पक्ष से तालमेल बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
मिथुन, मान-सम्मान में वृद्धि के योग
मिथुन राशि के जातकों के मान-सम्मान में आज वृद्धि हो सकती है। आज आपके व्यापार में तेजी आने के योग हैं। लाभ की स्थिति बन सकती है। आज आप अपने बच्चों को लेकर निश्चिंत रहेंगे। वे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि पर खुशी का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम दे सकता है। आज माता-पिता के आशीर्वाद से आपके काम सफल होंगे। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य को तांबे के बर्तन से जल चढ़ाएं।
कर्क राशि वालों की कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है
आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए कारोबारी दृष्टिकोण से लाभकारी हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। आप धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आज गंभीरता से काम करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। बिजनेस पार्टनर से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। धैर्य से काम लें। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आपको परिवार के किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है। हालांकि, कार्यक्षेत्र में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे और आप आसानी से काम पूरा कर पाएंगे। किसी के बहकावे में आने से बचें। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा खिलाएं।
कन्या, साझेदारी से लाभ हो सकता है
कन्या राशि के जातकों को आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। साझेदारी में किया गया काम आज आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आज आप घर और बाहर अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभाएंगे। आज आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि, आज आप अपनी संतान से संतुष्ट नहीं रहेंगे। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्र दान करें।
तुला राशि वाले आज कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत से काम करेंगे। तुला राशि वाले आज अपने काम को लेकर गंभीर रहेंगे और पूरी मेहनत से काम करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी लगन देखकर सहकर्मी भी हैरान हो सकते हैं। आज आप जोश से भरे रहेंगे। हालांकि, अपनी सेहत का ख्याल रखें। सेहत से खिलवाड़ आपको परेशान कर सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने वरिष्ठों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला लाभकारी रहने वाला है। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन उन्हें भुनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। आज आप दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। जिससे आपका मानसिक बोझ थोड़ा कम होगा और आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। लेकिन आज परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। धैर्य रखें और बड़ों की बात ध्यान से सुनें। मनोरंजन से जुड़ी किसी गतिविधि में आप हिस्सा ले सकते हैं। आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान दें।
धनु राशि वाले आज कार्यों को कल पर न टालें
धनु राशि वाले आज कार्यस्थल पर आपको दी गई जिम्मेदारी को न टालें। यह आपके खिलाफ जा सकता है। आज आपका मन पढ़ाई के साथ-साथ आध्यात्मिक कार्यों में भी लगेगा। सांस्कृतिक और मानसिक आनंद से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ सामंजस्य बना रहेगा। हालांकि, आज अपने वरिष्ठों से बात करते समय अपने शब्दों का चयन सावधानी से करें, अन्यथा अनजाने में आपकी कही गई कोई बात उन्हें बुरी लग सकती है। वाणी और व्यवहार में संयम रखें।आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
मकर राशि वाले आज व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी
मकर राशि वालों का आज सामाजिक दायरा बढ़ेगा। साथ ही आप व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आपके लिए अनुकूल साबित होगी। इसमें लाभ की संभावना है। हालांकि, अभी आपको कोई बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए। आज आप रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। कार्यस्थल पर आपको अपनी क्षमता के अनुसार काम मिल सकता है। जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी। परिवार में धैर्य रखें। विवाद से बचें।आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
कुंभ राशि, आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। घर में किसी करीबी के आने से खुशी बढ़ेगी। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज आप आपसी भाईचारे को बढ़ावा देंगे। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। आज आपका व्यवहार और बातचीत का तरीका लोगों को आकर्षित करेगा। परिवार के हित में आप कोई फैसला लेंगे। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
मीन राशि, आपको कहीं से अच्छी खबर मिल सकती है
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छी खबर लेकर आ सकता है। आपके आस-पास का माहौल सकारात्मक रहेगा। हालांकि, आपको अपने खर्चों पर ध्यान देना भी जरूरी है। इसलिए एक ठोस बजट बनाएं। बच्चों को अच्छे संस्कार और पारिवारिक मूल्य सिखाने में आप सफल होंगे। विदेश में रहने वाले किसी करीबी से आपको सुखद समाचार मिल सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएंगे।आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं।