Samachar Nama
×

सूर्य का वृष राशि में गोचर, जाने सभी राशियों पर इसके प्रभाव को

सूर्य 15 मई को 11.18 बजे वृषभ राशि प्रवेश कर रहें हैं। सूर्य के इस गोचर को वृषभ संक्रांति कहा जाएगा। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण सभी राशियों पर शुभ व अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इसमें मेष, कन्या, मिथुन व मीन राशि के आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। वृष, कर्क, सिंह व कुंभ राशियो के गृहस्थ जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। तुला, वृश्चिक, मकर और धनु राशियों लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें।
सूर्य का वृष राशि में गोचर, जाने सभी राशियों पर इसके प्रभाव को

जयपुर। सूर्य आने वाले 15 मई के दिन राशि परिवर्तन कर रहें हैं। सूर्य का राशि परिवर्तन मेष से वृष राशि में हो रहा है। 15 मई को 11.18 बजे वृषभ राशि में होने वाले सूर्य के इस गोचर को वृषभ संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण सभी राशियों पर शुभ व अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

सूर्य का वृष राशि में गोचर, जाने सभी राशियों पर इसके प्रभाव को

मेष राशि

इस राशि में सूर्य धन भाव में लाभ लेकर आ रहें हैं। इसके साथ ही वाणी पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। कॅरियर में उन्नति के योग बन रहें हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम हासिल होंगे।

वृषभ राशि

इस राशि में सूर्य का प्रवेश होने से इनके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। इस दौरान क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें व जॉब के लिये समय अच्छा है।

मिथुन राशि

इस राशि में सूर्य के गोचर के कारण धन हानि होगी। पैसे सोच-समझकर खर्च करें।  विदेश यात्रा का अवसर मिलेंगा। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। विवाहितों को जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है।

सूर्य का वृष राशि में गोचर, जाने सभी राशियों पर इसके प्रभाव को

कर्क राशि

इस राशि में सूर्य का गोचर लाभ स्थान में होगा। जिससे आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान में भी वृद्धि के साथ ही नए व्यवसाय और नई नौकरी का अवसर मिलेगा। पैतृक संपत्ति से भी लाभ के योग बनेंगे।

सिंह राशि

इस राशि में सूर्य के गोचर के कारण उन्नति का संकेत मिल रहा है। नौकरी के बेहतर अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में विस्तार होगा। जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि

इस राशि पर सूर्य का गोचर भाग्योन्नति का संकेत दे रहा। शारीरिक अस्वस्थता से निजात मिलेगा।  पैतृक संपत्ति में लाभ मिलेगा। इस समय अनैतिक कार्यों को करने से बचें, अन्यथा मानहानि हो सकती है।

सूर्य का वृष राशि में गोचर, जाने सभी राशियों पर इसके प्रभाव को

तुला राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन से धन हानि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। काम में असफलता मिलेगी इस दौरान नया काम शुरु न करें।

वृश्चिक राशि

इस राशि पर सूर्य का गोचर पिता या जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद कराएंगा। कार्य और व्यापार में बेहतर परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होगी। समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु राशि

इस राशि पर सूर्य का परिवर्तन मिले-जुले परिणाम देगा, इस दौरान भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। मन में निराशा का भाव आएंगे। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें। अनावश्यक धन खर्च हो सकता है।

सूर्य का वृष राशि में गोचर, जाने सभी राशियों पर इसके प्रभाव को

मकर राशि

इस राशि पर सूर्य का राशि परिवर्तन मिले-जुले परिणाम देगा। गर्भवती महिलाओं को साववधान रहने की जरुरत है। कार्यक्षेत्र में देरी से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से बेवजह बहस होगी।

कुंभ राशि

इस राशि पर सूर्य का गोचर सुख भाव में हो रहा है, जिससे  इसके साथ ही आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी व नए अवसर उत्पन्न होंगे। साझेदारी के व्यवसाय में फायदा होगा।

 

मीन राशि

सूर्य के परिवर्तन के कारण पराक्रम में वृद्धि होगी। बड़े भाई-बहनों के साथ मनमुटाव होगा। विचारों में भी उग्रता रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ सामान्य बनी रहेगी।आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

सूर्य 15 मई को 11.18 बजे वृषभ राशि प्रवेश कर रहें हैं। सूर्य के इस गोचर को वृषभ संक्रांति कहा जाएगा। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण सभी राशियों पर शुभ व अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इसमें मेष, कन्या, मिथुन व मीन राशि के आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। वृष, कर्क, सिंह व कुंभ राशियो के गृहस्थ जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। तुला, वृश्चिक, मकर और धनु राशियों लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें। सूर्य का वृष राशि में गोचर, जाने सभी राशियों पर इसके प्रभाव को

Share this story