Samachar Nama
×

मंगलवार को गजकेसरी योग में इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, वीडियो राशिफल में जाने किसे लेनदेन के मामलों में बरतनी होगी सावधानी ?

मंगलवार को गजकेसरी योग में इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, वीडियो राशिफल में जाने किसे लेनदेन के मामलों में बरतनी होगी सावधानी ?

मंगलवार, 9 सितंबर को बृहस्पति चंद्रमा से चतुर्थ भाव में रहेंगे, जिससे गजकेसरी योग बन रहा है। ऐसे में भगवान हनुमान वृषभ, सिंह, तुला और मकर राशि वालों पर अपनी विशेष कृपा बरसाएंगे। कार्यक्षेत्र में अटके हुए सभी काम पूरे होने लगेंगे और व्यापार में नए संपर्क बनाने से लाभ होगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे और व्यापार में यात्राओं से सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में प्रयास सफल होंगे और धन लाभ के शुभ संयोग बनते रहेंगे। साथ ही, परिवार का माहौल भी शांतिपूर्ण रहेगा। आइए मेष से मीन राशि तक के कल के करियर राशिफल को विस्तार से जानते हैं।

मेष करियर राशिफल: अटके हुए काम पूरे होंगे

कार्यस्थल पर आपके कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जिससे तनाव कम होगा। साथ ही, कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विपरीत परिस्थितियाँ आने पर आप अपनी समझदारी से स्थिति को सामान्य बना लेंगे। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्क बनाना लाभदायक हो सकता है। परिवार में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान पक्ष से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृषभ करियर राशिफल: पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

राजनीति के क्षेत्र में आपके लिए समय अनुकूल रहेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपको सफलता मिल सकती है। इससे आपको संतुष्टि और शांति मिलेगी। शासन और सत्ता से गठजोड़ के कारण आपको लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना है। लेकिन आपको अचानक किसी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।

मिथुन करियर राशिफल: यात्रा के दौरान सावधानी बरतें

कार्यस्थल पर आपके रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं। जिससे तनाव कुछ हद तक कम होगा। लेकिन यात्रा के दौरान आपको सावधान रहना चाहिए क्योंकि किसी कीमती वस्तु के खोने का डर है। व्यावसायिक दृष्टि से, कामकाज की स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में बच्चों की किसी प्रतियोगिता या शिक्षा में सफलता से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क करियर राशिफल: व्यावसायिक यात्राओं से लाभ होगा

आपका दिन शुभ रहने वाला है और अच्छी संपत्ति मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा और आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। व्यावसायिक यात्राएँ सुखद परिणाम दे सकती हैं और नौकरीपेशा लोगों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण भी सुखद रहेगा।

सिंह करियर राशिफल: आय के नए स्रोत बनेंगे
नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। अपनी मधुर वाणी और व्यवहार से आपको कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलने के योग हैं। हालाँकि, काम के सिलसिले में आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। ऐसे में थोड़ा आराम करें।

कन्या करियर राशिफल: व्यवसाय में सफलता मिलेगी
व्यवसाय में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और उम्मीद से ज़्यादा सफलता मिल सकती है। वहीं, नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यस्थल पर किए गए प्रयासों का सुखद परिणाम मिलेगा। अगर आप किसी कानूनी मामले में फंसे हुए थे, तो अब आपको विजय मिल सकती है। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा और परिवार में बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला करियर राशिफल: धन लाभ के योग
आर्थिक मामलों में दिन बेहतरीन रहने वाला है। अगर आप लंबे समय से पैसों के लेन-देन से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे थे, तो अब उसका समाधान हो सकता है। धन लाभ के भी शुभ योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा और आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में शांति का माहौल देखने को मिलेगा।

वृश्चिक करियर राशिफल: जल्दबाज़ी में फ़ैसले लेने से बचें

आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रह सकता है। ऐसे में काम में आपका मन कम लगेगा। इस समय आर्थिक मामलों में कोई भी फ़ैसला लेने से बचें। बिना सोचे-समझे या जल्दबाज़ी में फ़ैसला लेने से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर किसी भी तरह के विवाद या बहस से दूर रहें, अन्यथा समस्याएँ पैदा हो सकती हैं।

धनु करियर राशिफल: विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे
आपका दिन शुभ रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। जिससे विरोधी आपकी प्रशंसा करेंगे। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयास लाभदायक हो सकते हैं और सत्ता पक्ष के निकट होने से भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में आपको अपने ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं और पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा।

मकर करियर राशिफल: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी
आर्थिक मामलों में दिन बेहतरीन रहने वाला है और आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए जा रहे नए प्रयास तरक्की के नए रास्ते खोल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों से सम्मान और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन किसी भी तरह के विवाद या झगड़े में पड़ने से बचें।

कुंभ करियर राशिफल: चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा
कार्यस्थल पर आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में धैर्य के साथ सोच-समझकर कोई भी फैसला लेना ज़रूरी होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से आपको किसी काम में घाटा हो सकता है। ऐसे में मानसिक तनाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। धैर्य बनाए रखना और सोच-समझकर निर्णय लेना ज़रूरी होगा।

मीन करियर राशिफल: पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें
काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतना ज़रूरी होगा। आर्थिक लेन-देन में भी सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। हो सके तो जोखिम भरे फ़ैसले अभी टाल दें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा और कार्यस्थल पर काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से अब आपको मुक्ति मिल सकती है।

Share this story

Tags