Mars Transit April 2026: इन 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद लकी महीना, जानें मंगल गोचर का असर
ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल का गोचर सदैव उत्साह और ऊर्जा लेकर आता है। मंगल ग्रह साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास का प्रतीक है। जब मंगल अपनी चाल बदलता है तो इसका सीधा असर हमारी निर्णय लेने की क्षमता और कार्यकुशलता पर पड़ता है। 2 अप्रैल 2026 को मंगल कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश कर चुका है, यह 11 मई तक यहीं रहेगा। मीन राशि में मंगल का यह गोचर कुछ विशेष राशियों के लिए किस्मत के दरवाजे खोलने वाला साबित होगा। यहां उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से बताया गया है जिन्हें इस दौरान जबरदस्त लाभ मिलने वाला है।
1. मेष राशि
मेष राशि का स्वामी स्वयं मंगल है इसलिए इस गोचर का सबसे सकारात्मक प्रभाव आप पर देखने को मिलेगा। अगर आप पिछले कुछ समय से किसी दुविधा में थे तो अब आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। आप कठिन निर्णय भी बहुत डरकर लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपके काम की सराहना होगी.
2. मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर उनके करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला है। मंगल की ऊर्जा आपको अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने में मदद करेगी। व्यापारियों के लिए लाभ के नए स्रोत खुलेंगे। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की पूरी संभावना है। भाई-बहनों से रिश्ते बेहतर होंगे। परिवार के बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी।
3. वृश्चिक
वृश्चिक राशि का स्वामी भी मंगल है इसलिए इस गोचर की अवधि आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपकी सोच में स्पष्टता आएगी. जो लोग प्रशासनिक सेवा या सेना/पुलिस की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह समय बहुत शुभ है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नये स्रोत बनेंगे। पुराने निवेश से अच्छे रिटर्न की उम्मीद है। आप शारीरिक रूप से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। खेल-कूद या शारीरिक गतिविधियों से जुड़े लोग बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

