Love Rashifal: शुक्रवार का दिन लाएगा प्यार में नई शुरुआत या बढ़ाएगा दूरियां? जानें सभी राशियों की लव लाइफ का हाल
शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 का यह प्रेम राशिफल ग्रहों के गोचर और ज्योतिषीय गणना पर आधारित है। पंचम भाव प्रेम जीवन की स्थिति को दर्शाता है और आज का ग्रहों का संयोग रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकता है। कहीं रिश्ते गहरे होंगे, तो कहीं संवाद की आवश्यकता महसूस होगी। यहाँ उपस्थित शुभ ग्रहों की दृष्टि व्यक्ति को प्रेम के मामले में सफलता दिलाती है। शुक्रवार किन राशियों के लिए भाग्यशाली और किन राशियों के लिए अशुभ साबित होने वाला है, आइए जानते हैं प्रेम राशिफल।
मेष
आज आपका व्यवहार रोमांटिक रहेगा। पार्टनर से कोई सरप्राइज मिलने की संभावना है। जो लोग सिंगल हैं, आज उनके मन में किसी खास से बात करने की इच्छा बढ़ सकती है।
वृषभ प्रेम राशिफल
आपसी संवाद की कमी रिश्तों में दूरियाँ ला सकती है। अगर दिल में कोई बात है, तो उसे स्पष्ट रूप से कह दें। पुराने झगड़े को भुलाकर आप जीवन में आगे बढ़ने का फैसला ले सकते हैं।
मिथुन प्रेम राशिफल
प्रेमी से मुलाकात के योग हैं। आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी बात पर चर्चा कर सकते हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया या दोस्तों के ज़रिए नए संबंध बना सकते हैं।
कर्क प्रेम राशिफल
आज भावनाएँ हावी रहेंगी, इसलिए किसी भी बात को दिल पर न लें। आपके पार्टनर का व्यवहार आपको थोड़ा असुरक्षित महसूस करा सकता है, लेकिन जल्द ही स्थिति सुधर जाएगी।
सिंह प्रेम राशिफल
अपने पार्टनर के साथ नई शुरुआत की बात हो सकती है। अगर आप लंबे समय से किसी रिश्ते में थे, तो आज कमिटमेंट या सगाई जैसी बातें संभव हैं।
कन्या प्रेम राशिफल
आज अपने रिश्ते को समय और स्पेस देना ज़रूरी होगा। अपने पार्टनर से बहुत ज़्यादा उम्मीद रखने के बजाय, सहयोग की भावना रखें। मनमुटाव की स्थिति से बचा जा सकता है।
तुला प्रेम राशिफल
चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आज प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। जो लोग सिंगल हैं उन्हें प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। विवाहित लोगों के लिए दिन सुखद रहेगा।
वृश्चिक प्रेम राशिफल
आज कुछ अनकही भावनाएँ सामने आ सकती हैं। गुस्से के कारण रिश्ते में दरार आ सकती है, इसलिए धैर्य रखें। पुरानी बातों को न दोहराएँ।
धनु प्रेम राशिफल
अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो ध्यान रखें कि बातचीत बनी रहे। किसी भी बात को लेकर मन में शंका न आने दें। सच्ची भावनाएँ ही रिश्ते को जीवंत बनाए रखेंगी।
मकर प्रेम राशिफल
आज पार्टनर के साथ कोई ख़ास बातचीत हो सकती है, जिससे भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। शादीशुदा लोगों के बीच ग़लतफ़हमियाँ दूर होंगी और आपसी समझ बढ़ेगी।
कुंभ प्रेम राशिफल
आज किसी बात को लेकर दुविधा हो सकती है। प्रेम जीवन में स्पष्टता ज़रूरी है। अगर आप किसी नए रिश्ते में बंधने की सोच रहे हैं, तो किसी भी तरह की जल्दबाज़ी न करें।
मीन प्रेम राशिफल
मन का बोझ हल्का करने के लिए पार्टनर से दिल की बात करें। आपकी ईमानदारी रिश्ते को मज़बूत बनाएगी। दिन भर रोमांटिक मूड बना रहेगा।

