Samachar Nama
×

त्रिग्रह योग में आज मेष-तुला समेत इन राशियों को मिलेगी चौतरफा सफलता, जानिए आज क्या कहता है सभी 12 राशियों का भविष्यफल 

त्रिग्रह योग में आज मेष-तुला समेत इन राशियों को मिलेगी चौतरफा सफलता, जानिए आज क्या कहता है सभी 12 राशियों का भविष्यफल 

ज्योतिष गणना के अनुसार 25 जून का राशिफल मेष, तुला और मीन राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज मिथुन राशि में रहेगा और इस गोचर के दौरान चंद्रमा आज मृगशिरा के बाद आर्द्रा नक्षत्र में संचार करेगा। चंद्रमा के इस गोचर के कारण आज कई शुभ योग बनेंगे। चंद्रमा आज सूर्य और बृहस्पति के साथ मिलकर त्रिग्रही योग और शशि आदित्य योग भी बनाएगा। ऐसे में मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।

मेष राशि वालों को नए संपर्कों का मिलेगा लाभ
आज बुधवार का दिन मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा के तीसरे भाव में होने से लाभकारी रहेगा। आपका साहस और उत्साह आज आसमान को छुएगा। व्यापार में आज आपको आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। आज आपको संपर्क बढ़ाने का मौका मिलेगा, आपके परिचितों का दायरा बढ़ेगा। ज्योतिष गणना कहती है कि, राशि में शुक्र के होने से परिवार में सुख-समृद्धि आएगी और आपके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। यदि आप छोटे-छोटे लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करेंगे तो यह आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के मामले में दिन अच्छा है। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के पेड़ पर दूध मिला जल चढ़ाएं।

वृष, रिश्तों में मजबूती आएगी, दिन सुखद रहेगा
वृष राशि के दूसरे भाव में चंद्रमा का गोचर आज शुभ रहेगा। आपके पारिवारिक और व्यक्तिगत संबंध मजबूत और सुखद रहेंगे। आपको किसी नए काम में निवेश करने का मौका मिल सकता है। आज आपको अचानक कोई लाभदायक अवसर मिल सकता है। आज आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। नौकरी में आज आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा और आज आपको अपने काम में उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम या पानी से जुड़ी चीजों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कमाई के लिहाज से अच्छा रहेगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें और अन्न का दान भी करें।

मिथुन, रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन चतुराई और बुद्धि से लाभ पाने वाला रहेगा। आज आप अपने व्यवहार कौशल और मधुर वाणी से काम निपटाने में सफल रहेंगे। यदि आपकी व्यवसायिक योजना लंबे समय से अटकी हुई है तो आज उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आज त्याग और सहयोग की भावना भी बढ़ेगी और बजट के हिसाब से चलें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ अतिरिक्त खर्च होने की संभावना है। आज आपको अपने रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। शाम का समय आप मनोरंजन और खुशनुमा तरीके से बिताएंगे। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

कर्क, मेहनत से लाभ और तरक्की मिलेगी
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आज नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा लेकिन इसके लिए आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। पारिवारिक जीवन में आज आपको भाइयों का सहयोग मिलेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा लेकिन आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आपके लिए जरूरी है कि विवादास्पद विषयों से दूर रहें और अपना काम करें। आज आपको तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गाय माता को हरा चारा खिलाएं।

सिंह, दिन सकारात्मक और लाभकारी रहेगा
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक और लाभकारी रहने वाला है। आज आपको अपने अनुभव, ज्ञान और बुद्धि का पूरा लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। नौकरी में आज आपको प्रबंधन कौशल का भी लाभ मिलेगा। अधिकारियों से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में आज आपका प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपके लिए सलाह है कि दूसरों के बहकावे में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध और शहद से अभिषेक करें।

कन्या, रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा
कन्या राशि वालों के लिए आज गजकेसरी योग लाभकारी रहेगा। आज भाग्य आपका साथ देगा और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आपको राजनीतिक संपर्कों का भी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम भी आज पूरा हो सकता है। आज आपको दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने पसंदीदा भोजन का आनंद लेंगे। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको जरूरतमंद लोगों को भोजन दान करना चाहिए।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन अनुकूल और आनंददायक रहेगा। तुला राशि वालों के सितारे संकेत दे रहे हैं कि आज बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आज आपको लाभ मिलेगा। आज आपको कुछ नए लोगों से मिलने और संपर्क बढ़ाने का मौका मिलेगा। किसी पार्टी या मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आप कुछ लग्जरी आइटम खरीद सकते हैं। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग और साथ मिल सकता है। अगर आप अपने माता-पिता को अपने दिल की कोई इच्छा बताएंगे तो वे उसे जरूर पूरा करेंगे। अगर स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो उसे नजरअंदाज न करें। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आज शिव चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा। 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन एक से अधिक स्रोतों से लाभ मिलने के संकेत दे रहा है। आज साझेदारी के काम में ग्रहों की शुभ स्थिति का लाभ आपको मिलेगा। लंबे समय के बाद आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। अगर पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आज आपको मित्रों और पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। आज आप चाहें तो कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। जो लोग किसी कारण से लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिल सकती है। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए और पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए।

धनु, करियर में चल रही समस्या दूर होगी
धनु राशि के सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए काम और कमाई दोनों के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आज आपको कुछ अनुभवों से लाभ होगा। अगर करियर को लेकर कोई समस्या थी, तो आज उससे राहत मिल सकती है। लेकिन आपके सितारे यह भी कहते हैं कि आज आपको संयम और धैर्य से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों पर गुस्सा करने की बजाय अगर आप उन्हें समझाने की कोशिश करेंगे, तो यह आपके करियर और काम के लिए अच्छा रहेगा। वैसे आज आपको किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। आज आपको लॉन्ग टर्म निवेश से फायदा हो सकता है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। आज भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें और ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज बुधवार का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपने काम से काम रखना चाहिए। विरोधी और शत्रु आज अधिक सक्रिय रहेंगे। हालांकि बैंकिंग से जुड़े कामों में आज आपको सफलता मिलेगी। शिक्षा और प्रतियोगिता के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। नौकरी और व्यापार में आज आपको योजना बनाकर काम करना होगा क्योंकि अचानक कोई अतिरिक्त काम आ सकता है जिसकी वजह से आपको अपनी योजना में बदलाव करना पड़ेगा। आज कुछ अनचाहे खर्चे भी होने वाले हैं। अगर आप दोस्तों से सहयोग मांगेंगे तो आसानी से मिल जाएगा। आज शाम तक आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के पेड़ पर दूध मिला जल चढ़ाएं। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज बुधवार का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आज आपको सुख के साधन मिलेंगे। नौकरी में भी आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। लेकिन साथ ही आज आपको अपने कीमती सामान का ध्यान रखना होगा, चोरी या खोने का डर रहेगा। अगर कोई प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है तो आज उसका फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। आज सितारे आपको बता रहे हैं कि आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीनारायण कवच का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

मीन राशि, सुख के साधन मिलेंगे
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आज आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। विद्यार्थी आज शिक्षा में रुचि लेंगे और विषयों को गहराई से जानने में रुचि लेंगे। कोई दबी हुई इच्छा आज उभर सकती है। आज आप सुख के किसी साधन से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आज आपको भाइयों का सहयोग मिलेगा। लेकिन आज आपको संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर परेशानी हो सकती है। आज आपको माता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए और जोखिम से बचना चाहिए। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। आज मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

Share this story

Tags