Samachar Nama
×

Gupt Navratri 2025 गुप्त नवरात्रि में खुलेगी 12 राशियों की किस्मत, इन उपायों से होगा धन लाभ 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन नवरात्रि को खास बताया गया है जो कि साल में चार बार आती है जिसमें दो गुप्त नवरात्रि होती है। साल 2025 के पहले महीने यानी जनवरी में माघ गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।

gupt navratri 2025 astro remedies for 12 rashi 

पंचांग के अनुसार इस बार 30 जनवरी दिन गुरुवार से माघ गुप्त नवरात्रि का आरंभ हो रहा है और इसका समापन अगले महीने 7 फरवरी को हो जाएगा। नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग अलग रूपों की पूजा की जाती है साथ ही उपवास भी रखा जाता है लेकिन इसी के साथ ही अगर गुप्त नवरात्रि में राशि अनुसार कुछ उपायों को किया जाए तो किस्मत चमकते देर नहीं लगती है तो आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं। 

gupt navratri 2025 astro remedies for 12 rashi 

गुप्त नवरात्रि के आसान उपाय—
मेष राशि—
अगर आप लंबे वक्त से आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो ऐसे में माघ नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान नौ कन्याओं को लाल चुनरी अर्पित करें माना जाता है कि इससे जल्द राहत मिलती है। 

वृषभ राशि—
नवरात्रि में मां दुर्गा की विधिवत पूजा करें साथ ही दुर्गा चालीसा का पाठ करें और देवी मां को नौ प्रकार के भोग अर्पित करें ऐसा करने से लाभ मिलता है। 

मिथुन राशि
गुप्त नवरात्रि में माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि के नौ दिन उन्हें हरी चुनरी और हरा चूड़ा अर्पित करें ऐसा करने से शुभ फल मिलता है। 

कर्क राशि—
माता रानी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो नवरात्रि में हवन जरूर करें। माना जाता है कि इससे देवी प्रसन्न होकर कृपा करती है। 

सिंह राशि—
गुप्त नवरात्रि में सुबह शाम माता रानी के नर्वाण मंत्र का जाप भक्ति भाव से करें और देवी के समक्ष दीपक जलाएं। 

gupt navratri 2025 astro remedies for 12 rashi 

कन्या राशि— 
खुशहाल जीवन की इच्छा रखने वाले नवरात्रि भर माता की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का विधिवत पाठ करें। 

तुला राशि—
नवरात्रि में माता रानी को नारियल अर्पित कर किसी गरीब को दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी का आशीर्वाद मिलता है। 

वृश्चिक राशि—
समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नवरात्रि में माता की विधिवत पूजा करें और लौंग कपूर की आरती जरूर करें। 

धनु राशि—
21 गोमती चक्र और तीन नारियल माता को अर्पित करें माना जाता है कि ऐसा करने से पैसों की परेशानी खत्म हो जाएगी। 

मकर राशि—
माघ नवरात्रि में लगातार नौ दिन तक शिवलिंग पर लौंग का जोड़ा अर्पित करें ऐसा करने से लाभ मिलता है। 

कुंभ राशि—
नवरात्रि में मां दुर्गा की चालीसा नौ दिनों तक पढ़ें। ऐसा करने से शुभ फल प्राप्त होगा। 

मीन राशि—
घर की सुख शांति के लिए नवरात्रि में माता को लाल रंग की चुनरी अर्पित करें। 

gupt navratri 2025 astro remedies for 12 rashi 

Share this story