खुशखबरी! मिथुन में 24 साल बाद बन रहा महासंयोग, इन 5 राशियों पर छप्परफाड़कर बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
26 जुलाई 2025 को सुबह 9:02 बजे शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेगा। इस दौरान शुक्र, मिथुन राशि में पहले से मौजूद गुरु (बृहस्पति) के साथ युति करेगा, जिससे गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। ज्योतिष में इस योग को अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह धन, समृद्धि और सुख-सुविधाओं में वृद्धि करता है। यह संयोग 24 साल बाद बन रहा है, इससे पहले यह 2001 में देखा गया था। मिथुन राशि में शुक्र और गुरु की यह युति कुछ राशियों को विशेष लाभ प्रदान करेगी।
गजलक्ष्मी योग तब बनता है जब शुक्र और गुरु एक ही राशि में आकर युति करते हैं। शुक्र धन, वैभव, सौंदर्य और प्रेम का कारक है, जबकि गुरु ज्ञान, समृद्धि और भाग्य का प्रतीक है। इन दोनों की युति आर्थिक उन्नति, करियर में सफलता और वैवाहिक जीवन में सुख लाती है। मिथुन राशि में बनने वाला यह योग राहु की पंचम दृष्टि के प्रभाव में रहेगा, जिसके कारण कुछ राशियों को चतुराई और रणनीति का लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए यह योग शुभ रहने वाला है?
वृषभ
वृषभ राशि वालों के दूसरे भाव में गजलक्ष्मी योग बनेगा। इस दौरान धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि हो सकती है। संगीत, कला या रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार में शुभ कार्य होंगे। नए वस्त्र या आभूषण खरीदने के लिए यह अच्छा समय है। देवी लक्ष्मी की पूजा करें और गाय को भोजन दान करें।
मिथुन
मिथुन राशि वालों के पहले भाव में गजलक्ष्मी योग बनेगा, जो आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा और आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। यह योग आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। साथ ही पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। नौकरी-व्यापार में उन्नति होगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी और परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। इस दौरान वाहन या संपत्ति खरीदने के शुभ योग बन रहे हैं। हालाँकि, खर्चों पर नियंत्रण रखें और महिलाओं का सम्मान करें। शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा और दान करने से लाभ में वृद्धि होगी।
तुला
तुला राशि वालों के लिए यह योग नवम भाव में बनेगा, जो भाग्य और धर्म से संबंधित है। इस समय आपको हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा, नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी और लंबी दूरी की यात्राएँ लाभदायक रहेंगी। पिता या गुरु का सहयोग मिल सकता है और प्रेम व दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माँ लक्ष्मी की पूजा और दान-पुण्य करने से दोहरा लाभ मिलेगा।
धनु
धनु राशि वालों के लिए यह योग सप्तम भाव में बनेगा और शुक्र-बृहस्पति की सप्तम दृष्टि विशेष लाभ देगी। दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा और साझेदारी के व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा और करियर में नई उपलब्धियाँ प्राप्त होंगी। अवसरों को पहचानें और अपने साथी के साथ समय बिताएँ।
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए गजलक्ष्मी योग पंचम भाव में बनेगा, जो शिक्षा, संतान और प्रेम से संबंधित है। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे और प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश से आपको लाभ होगा। लाभ के साथ-साथ, आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार भी मिल सकता है। अपनी रचनात्मकता का प्रयोग करें और बड़े-बड़े वादे करने से बचें। माँ दुर्गा के मंदिर में घी का दान करें।

