Samachar Nama
×

Daily Tarot Rashifal: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 12 सितंबर का दिन

rashi

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

rashiमेष— आज का दिन आपके लिए सामान्य होने वाला है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आपको यात्रा पर करनी पड़ सकती है, अपना कार्य साधने के लिए विनम्रता का सहारा लेना पड़ेगा। शाम को परिवार के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं घर की चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। 

rashi

वृषभ— आज का दिन आपके लिए मिलाजुला होने वाला है बच्चों के एडमिशन के लिए ज्यादा खर्चा करना पड़ सकता है। कार्य की अधिकता बनी रहेगी। सेहत को लेकर विशेष ध्यान दें बाहर की चीजों को खाने से बचें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिल सकता है। सरकारी काम में सफलता मिल मिलेगी। 

rashi

मिथुन— अगर आप अभिभावक हैं तो संतान पर विशेष ध्यान रखें। उनकी गतिविधियां आपको परेशान कर सकती है। परिवार में घनिष्ठता बढ़ेगी व्यापार में आ रही बाधाएं व रुकावटें आज दूर हो सकती हैं समय की प्रबलता का आप पूरा लाभ उठा सकते हैं मित्रों से मुलाकात हो सकती है। 

rashi

कर्क— धन लाभ के योग बन रहे हैं रिश्तेदारों से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है आज का दिन ठीक रहने वाला हैं नौकरी और कारोबार में आपको बदलाव देखने को मिल सकता हैं जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। माता पिता की सेहत बेहतर बनी रह सकतीा हैं। 

rashi

सिंह— आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। मानसिक तनाव से आपको छुटकारा मिल सकता है। कार्य की अधिकता बनी रहेगी। किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं घर में धार्मिक कार्यों का अनुष्ठान हो सकता है कामकाज पूरे होंगे सरकारी कामों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। 

rashi

कन्या— आज का दिन आपके लिए बढ़िया होने वाला है। आलस्य को खुद पर हावी ना होने दें कार्यों में कमी आएगी। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। परिवार के साथ अधिक से अधिक वक्त गुजार सकते हैं। घर से जुड़ी जरूरी चीजों की आज खरीदारी पूरी हो सकती है। 

rashiतुला— कानूनी फैसलों में आपको सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकता है आर्थिक परेशानियों से राहत प्राप्त कर सकते हैं नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन ठीक ठाक रहने वाला हैं योजना के अनुसार आज आप काम कर सकते हैं। धन लाभ मिल सकता हैं। 

rashi

वृश्चिक— आर्थिक लाभ आपको प्राप्त हो सकता है। कारोबार में बदलाव देखने को मिलेगा। आप मानसिक तनाव से बचें। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और अपनी आय के स्रोत पर भी नजर रखें। कार्य की अधिकता बनी रह सकती है। अपने रिश्तेदारों से संबंधित कोई बुरी खबर आज आपको मिल सकती है। 

rashi

धनु— परिवार के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है आप किसी उत्सव में मुख्य भूमिका में उपस्थित रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। संतान की सुख आपको प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी हो सकती हैं। 

rashi

मकर— आज का दिन आपके लिए ठीक—ठाक रहने वाला है। मगर शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है खासकर गुप्त शत्रुओं से। आपके अपने लोग ही आपको नुकसान या हानि पहुंचा सकते हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करने की जरूरत है। वाहन सावधानी से चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट, हेलमेट जैसे सुरक्षा साधनों का प्रयोग जरूर करें। 

rashi

कुंभ— आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रह सकती हैं मांगलिक कार्यों पर खर्च के योग हैं ।संतान की शिक्षा व्यवस्था आदि पर व्यय हो सकता है। तकनीकी, कानून व प्रशासनिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय लाभप्रद है नौकरी व कॅरियर में सकारात्मक सफलता के योग बनते हुए नजर आ रहे हैं। 

rashiमीन— आप किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता के लिए आज हाथ बढ़ा सकते हैं। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से भी आज का दिन ठीक होने वाला है। आपका भाग्य आज साथ दे सकता है। आप नई योजनाएं बनाने और विचारों में खोए रहेंगे। रिश्तेदारों से सावधान रहने की जरूरत है। 
 

Share this story