
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल
मेष— आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है। आर्थिक तौर पर आपको बदलाव देखने को मिलेगा। सरकारी काम काज आपके पूरे हो सकते हैं रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।
वृषभ— नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया बना रहेगा। आपको पदोन्नति मिल सकती है परिवार में शांति बनी रहेगी। पिता से आप अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं अपनी सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन— आर्थिक तौर पर ये दिन काफी लाभकारी होने वाला है जीवन में आने वाली सभी समस्याओं से आपको छुटकारा मिल सकता है काम काज में तेजी देखने को मिलेगी। संतान का पूरा सहयोग मिल सकता है।
कर्क— वैवाहिक जीवन में आज तनाव बना रह सकता है अपने क्रोध पर काबू रखें वरना बात और बिगड़ सकती है जीवनसाथी से मन की बात शेयर करेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं नौकरी व कारोबार में तरक्की होगी।
सिंह— आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक बना रह सकता है प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं मन की बात शेयर करेंगे। काम काज में कमी आएगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। कुछ नया सीख सकते है।
कन्या— आज का दिन उत्तम होने वाला है धन लाभ होने के प्रबल आसान बन रहे हैं। प्रेम संबंध भी आपके बढ़िया बने रह सकते हैं। विवाह योग्य जातकों से अपने मन की बात शेयर कर सकते है। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।
तुला— काम काज की अधिकता आज पूरे दिन देखने को मिल सकती है माता की सेहत में सुधार होगा। कानूनी मामलों में सफलता हासिल करेंगे। मित्रों के साथ अधिक वक्त आपका गुजर सकता है। परिवार में शांति बनी रह सकती है।
वृश्चिक— नौकरी में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। काम काज में कमी आएगी। अपने मन की बात आज आप किसी खास से कह सकते हैं। घरेलू कार्यों में अधिक वक्त गुजर सकता है। पिता के साथ वक्त गुजार सकते है।
धनु— प्रेम संबंधों में अगर मन मुटाव चल रहे थे तो वो दूर हो जाएंगे। कारोबारियों को लाभ हो सकता है। जिन छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षा दी हैं उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। आज का दिन धन के मामले में भी बढ़िया होने वाला है।
मकर— आपके लिए यह दिन काफी बेहतरीन होने वाला है बस आपको आवश्यकता है अधिक चिंतन से बचने की। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। जिसका जश्न आप मित्रों के साथ मना सकते है।
कुंभ— नौकरी में आने वाली दिक्कतें सहयोगियों की मदद से दूर हो सकती है आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है आर्थिक तौर पर आपको बदलाव देखने को मिलेगा। काम में कमी आ सकती है।
मीन— छोटी मोटी यात्रा के योग बन रहे हैं आज पर ध्यान देने से आपके सभी काम बन जाएंगे। नौकरी और कारोबार करने वालों को अपने अपने क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें वाहन सुख की प्राप्ति होगी।