
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल
मेष— पारिवारिक जीवन आज आपका मिलाजुला बना रह सकता है आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है रिश्तेदारों से अपने मन की बात कर सकते हैं जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है।
वृषभ— काम काज की अधिकता आज दिनभर बनी रह सकती है नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
मिथुन— आज का समय अच्छा रहने वाला है आपका उत्साह चरम सीमा पर होगा। आर्थिक तौर पर लाभ मिल सकता है माता पिता के साथ अधिक वक्त गुजार सकते हैं प्रेम जीवन भी ठीक ठाक बना रहेगा।
कर्क— कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया बना रह सकता है नौकरी से जुड़े लोगों को आज परेशानियां उठानी पड़ सकती है रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है काम काज में तेजी आएगी।
सिंह— आर्थिक तौर पर आपको बदलाव देखने को मिल सकता है पिता से अपने मन की बात कर सकते हैं अपनी सेहत का ध्यान रखें। छोटी मोटी यात्रा के भी योग बन रहे हैं मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
कन्या— घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए कुछ वक्त परिवार और संतान को दें। सरकारी कार्यों में कानूनी अड़चने आ सकती है नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। धार्मिक काम काज आपके पूरे होंगे।
तुला— आज का दिन कुछ उतार चढ़ाव के साथ शुरु हो सकता है मगर बाकी का वक्त अच्छा बना रह सकता है परिवार में शांति रहेगी। मित्रों के साथ आप अधिक वक्त गुजार सकते हैं ससुराल पक्ष से रिश्ते बेहतर होंगे।
वृश्चिक— कानूनी अड़चने बढ़ने की संभावना है संघर्ष रहेगा, कार्य को सुचारू रूप से प्लान करें किसी वरिष्ठ की सलाह जरूर लें। मित्रों मदद के लिए आगे आ सकते हैं काम काज में तेजी बनी रह सकती है।
धनु— कारोबार का दबाव बना रह सकता है उद्योग से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ कम होगा। वैवाहिक जीवन में तनाव बना रह सकता है संतान का पूरा सहयोग आज आपको मिल सकता है।
मकर— आज का दिन ठीक ठाक बना रह सकता है कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। अपने मन की बात आप किसी खास से कह सकते हैं पारिवारिक जीवन भी बढ़िया बना रह सकता है।
कुंभ— रिश्तों में अहंकार का प्रदश्रन हानि पहुंचा सकता है आज आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है कारोबार और नौकरी से जुड़े लोगों को दिन राहत प्रदान कर सकता है।
मीन— विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है अचानक धन लाभ मिलेगा। काम काज की अधिकता दिनभर बनी रह सकती है माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।