Samachar Nama
×

Daily Horoscope सोमवार के दिन ये राशियां विवादों से रहें सावधान, ना करें कार्यों में लापरवाही 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी के जीवन में ग्रह नक्षत्र और राशि अहम भूमिका अदा करती है ज्योतिष अनुसार ग्रहों की चाल देखकर व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आज का राशिफल, तो जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे। 

मेष— भाई बहन की परेशनियों को हल करने में आप पूरी तरह से सक्षम हैं। कारोबार और नौकरी में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती है पिता के साथ बातचीत कर मन प्रसन्न हो सकता है। 

daily horoscope 22 april 2024 rashifal

वृषभ— अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आज का वक्त शुभ है दूसरों के लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं प्रेमी के साथ डेट पर जाने का मौका आपको मिल सकता है धन लाभ के योग बन रहे हैं। 

daily horoscope 22 april 2024 rashifal

मिथुन— आज का दिन सामान्य होने वाला है कानूनी मामलों में पड़ने से आपको बचना होगा आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है किसी जरूरी काम के पूरा होने से परिवार में शांति और प्रसन्नता बनी रहेगी। 

daily horoscope 22 april 2024 rashifal

कर्क— सामाजिक जीवन बढ़िया रहेगा मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है सरकारी योजनाओं का आप पूरा लाभ उठा सकते हैं आर्थिक तौर पर बदलाव आपको देखने को मिल सकता है। 

daily horoscope 22 april 2024 rashifal

सिंह— आज का दिन ठीक ठाक होने वाला है आपके कर्मों का शुभ फल आपको मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं अपनी सेहत का ध्यान रखें बाहर का कुछ भी खाने पीने से बचना होगा। 

daily horoscope 22 april 2024 rashifal

कन्या— आज आप कुछ मज़े करने के मूड में हैं खुश रहना आपकी प्राथमिकता है एक नए रिश्ते की भी संभावना बन रही है इसलिए अपने व्यवहार को सकारात्मक रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। 

daily horoscope 22 april 2024 rashifal

तुला— नौकरी में आने वाली दिक्कतें सहयोगी की मदद से दूर हो सकती है दिन बढ़िया बना रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए बढ़िया रिश्ता भी आ सकता है मन प्रसन्न रहेगा। 

daily horoscope 22 april 2024 rashifal

वृश्चिक— कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है जिसका जश्न आप परिवार और मित्रों के साथ मना सकते हैं माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा धन लाभ के योग बन रहे हैं। 

daily horoscope 22 april 2024 rashifal

धनु— आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है आर्थिक हानि का सामना भी आपको करना पड़ सकता है काम काज में देरी होगी। 

daily horoscope 22 april 2024 rashifal

मकर— आज का दिन परेशानी से भरा हो सकता है धन व्यय करने में थोड़ा सावधानी बरतें परिवार में चल रही परेशानियां जल्द समाप्त हो सकती है काम काज की अधिकता रहेगी। 

daily horoscope 22 april 2024 rashifal

कुंभ— वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रह सकती है अपने रिश्तों में प्रेम प्राप्त करेंगे। मित्रों के साथ आप अधिक वक्त गुजार सकते हैं ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। 

daily horoscope 22 april 2024 rashifal

मीन— सितारों के अनुसार नुकसान व धोखाधड़ी की संभावना है ऐसे में धन का लेन देन सोच समझ कर ही करें। जीवनशैली में बदलाव समय की मांग है जिससे आप तनाव और डर से मुक्ति पाएंगे। 

 

Share this story