Samachar Nama
×

Ayodhya Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा के दिन राशि अनुसार करें दान, खुश होंगे भगवान 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः देशभर में राम भक्ति की लहर देखने को मिल रही है आज यानी 19 जनवरी दिन शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का चैथा दिन है आपको बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आरंभ 16 जनवरी से हो चुका है और समापन 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हो जाएगा।

ayodhya Ram Mandir pran pratishta daan according to rashi  

ऐसे में हर कोई रामलला की भक्ति में लीन है और सभी प्रभु को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं अगर आप भी श्रीराम की कृपा चाहते हैं तो 22 जनवरी 2024 यानी प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अपनी राशि अनुसार कुछ चीजों का दान जरूर करें ऐसा करने से भगवान श्रीराम प्रसन्न होकर कृपा करते हैं और सारे कष्ट दूर कर देते हैं। 

ayodhya ram mandir,ram mandir ayodhya,ram mandir in ayodhya,ayodhya,ayodhya ram mandir news,ayodhya ram mandir construction,ayodhya ka ram mandir,ram mandir ayodhya construction,ayodhya ram mandir marg nirman,ram mandir ayodhya construction update,ayodhya ram mandir construction update,ram mandir,ram temple ayodhya,ayodhya ram mandir inauguration,ram mandir nirman,ayodhya mandir,ayodhya ram mandir live,ayodhya ram temple,ayodhya news,ram mandir news

राशि अनुसार करें इन चीजों का दान-
 

मेष राशि वाले जातक प्राण प्रतिष्ठा के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को खीर खिलाएं और इसका दान करें। 

वृषभ राशि वाले 22 जनवरी को रामलला को प्रसन्न करने के लिए मंदिर में जाकर पान और दक्षिणा का दान जरूर करें। 

मिथुन राशि के लोग इस दिन भगवान राम को राजभोग अर्पित करें साथ ही उस प्रसाद को लोगों में बांट दें। 

कर्क राशि वाले इस दिन भगवान को सुपारी अर्पित करें और इसे अपने घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन वृद्धि होती है। 

ayodhya Ram Mandir pran pratishta daan according to rashi  

सिंह राशि के लोग इस दिन भगवान राम की पूजा करें इसके बाद भगवान को पंजीरी का भोग लगाएं। बाद में इसी गरीबों में बांट दें। 

कन्या राशि के लोग इस दिन भगवान को खीर अर्पित करें इसके बाद किसी विधवा स्त्री को दान कर दें। 

तुला राशि वाले लोग इस दिन भगवान श्रीराम की विधि विधान से पूजा करें इसके बाद नवैद्य अर्पित करें। 

वृश्चिक राशि के जातक इस दिन भगवान राम को सफेद मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद कन्याओं को खिला दें। 

ayodhya Ram Mandir pran pratishta daan according to rashi  

धनु राशि वाले लोग इस दिन भगवान को दही का भोग लगाएं। इसके बाद इसे प्रसाद के तौर पर सभी को बांट दें। 

मकर राशि के लोग भगवान को पंचामृत अर्पित करें इसके बाद इसे छोटे बच्चों को खिलाएं। ऐसा करने से पुण्य मिलता है। 

कुंभ राशि के लोग प्राण प्रतिष्ठा के दिन केले का भोग चढ़ाएं इसके बाद इसे जरूरतमंदों को दान कर दें और बंदरों को भी खिलाएं। 

मीन राशि वाले लोग इस दिन श्रीराम को मीठी पूड़ी का भोग लगाकर किसी मंदिर में इसे दान कर दें। 

ayodhya Ram Mandir pran pratishta daan according to rashi  

Share this story