बच्चों को सफल बनाने के लिए राशिअनुसार करें ये सरल उपाय
हर व्यक्ति अपने बच्चे को जीवन में सफल बनाने का प्रयास करता हैं, मगर कभी कभी उसे सफलता हासिल नहीं हो पाते हैं, ऐसे में आज हम आपको राशिअनुसार कुछ खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे बच्चों को सफल बनाया जा सकता हैं।
मेष—
इस राशि के बच्चों के माता पिता हर दिन सुबह के समय बच्चों को सूर्य नारायण के दर्शन करने की आदत डालें और बड़े बुजुर्गों के चरण स्पर्श करने की आदत भी डलवाएं और हनुमान जी का सिंदूर माथे पर लगाएं।
वृषभ—
इस राशि के बच्चों के माता पिता हर दिन सुबह उठकर भगवान गणपति के दर्शन करें और हरी दूर्वा भगवान गणपति को सुबह के समय अर्पण करवाए।
मिथुन—
इस राशि के बच्चों के माता पिता उन्हें हर रोज सुबह उठकर हनुमान चालीसा पढ़ने की आदत डालें। ऐसे बच्चों की उन्नति के लिए उन्हें हल्की सुगंध का प्रयोग भी करवाएं।
कर्क—
इस राशि के बच्चों के माता पिता हर दिन सुबह उन्हें अपने हाथ से सफेद मिठाई खिलाएं और दाएं हाथ में चांदी का कड़ा जरूर धारण करवाएं।
सिंह—
वही इस राशि के बच्चों के माता पिता हर दिन सुबह उन्हें सूर्य नमस्कार की आदत डलवांए और खान पान में बाहर की खाने पीने की चीजों से परहेज करवाएं। माथे पर लाल चंदन का तिलक करें।
कन्या—
इस राशि के बच्चों के माता पिता हर दिन उन्हें सुबह किसी धार्मिक स्थल जैसे मंदिर ले जाएं।
तुला—
राशि के बच्चों के माता पिता हर दिन उन्हें सुबह के समय मां गायत्री के दर्शन करवाकर उन्हें 11 बार गायत्री मंत्र का जाप भी करवाएं।
वृश्चिक—
इस राशि के बच्चों के माता पिता हर दिन उन्हें सुबह के वक्त शिव परिवार के दर्शन करवाएं और नम: शिवाय 11 बार मंत्र का जाप कराएं।
धनु—
इस राशि के बच्चों के माता पिता हर दिन उन्हें सुबह भगवान विष्णु के दर्शन कराएं और नारायणाय नम: 27 बार मंत्र का जाप कराएं।
मकर—
इस राशि के बच्चो के माता पिता हर दिन उन्हें सुबह के वक्त मां दुर्गा के दर्शन कराएं औ भगवान गणेश को हर दिन दूर्वा अर्पण कराएं।
कुंभ—
इस राशि के बच्चों के माता पिता हर दिन उन्हें सुबह के समय मां सरस्वती के दर्शन कराएं और जरूरतमंद लोगो में वस्त्र का दान कराए।
मीन—
इस राशि के बच्चों के माता पिता हर दिन उन्हें सुबह के समय अपने कुल गुरु देवी देवता के दर्शन कराएं।