मेष, मिथुन और तुला राशि वालों को मिलेगा राजयोग का विशेष लाभ, जानें सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

ज्योतिष गणना के अनुसार 17 जून का राशिफल मेष, मिथुन और तुला राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। दरअसल चंद्रमा का गोचर दिन रात शतभिषा नक्षत्र से कुंभ राशि में हो रहा है। और आज चंद्रमा से सप्तम भाव में मंगल होने से चंद्रमा और मंगल के बीच समसप्तक योग बनेगा। साथ ही मिथुन राशि में आज भद्रा राजयोग और बुधादित्य योग का शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।
मेष, पिता से मिलेगा लाभ
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। कामकाज में आज तेजी का माहौल रहेगा। आज आप पर काम का कोई नया दबाव भी आ सकता है, जिससे दोपहर बाद आपका मूड खराब हो सकता है। आज कामकाज के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है। आज आपको पिता से भी लाभ मिलने की संभावना है। सरकारी क्षेत्र के कामों में आज आपको सफलता मिलेगी। भाइयों से भी आपको सहयोग मिल सकता है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। घी का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृष, आज आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा
वृष राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आज आप काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। आपको अपनी मेहनत और पिछले दिनों किए गए कामों का लाभ आज मिल सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम भी आज पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपको अनावश्यक खर्चों को कम करने का प्रयास करना चाहिए। माता के स्वास्थ्य को लेकर आज आपकी चिंता बढ़ सकती है। प्रेम जीवन में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण रखें। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं, मसूर की दाल का दान करें।
मिथुन, मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा
मिथुन राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आपको व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। आज मिथुन राशि वालों का शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों और सहकर्मियों से भी आज आपको सहयोग मिलेगा। यदि आप दीर्घकालिक निवेश करते हैं, तो आपको इससे लाभ हो सकता है। तकनीकी कार्यों में भी आज आपको सफलता मिलेगी। किसी पारिवारिक जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए आपको समय और धन दोनों खर्च करने होंगे। भाइयों के साथ आपसी तालमेल बढ़ेगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। किसी ब्राह्मण को दान दें। श्री नारायण कवच का पाठ करना शुभ रहेगा।
कर्क, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, दिन सुखद रहेगा
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल और सुखद रहेगा। आज आपको घर और कार्यस्थल की जिम्मेदारियों को पूरा करने का मौका मिलेगा। लेकिन आज आपको कार्यस्थल पर अपने काम के प्रति अधिक गंभीर होना होगा, अन्यथा परेशानी होगी। किसी मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में आज प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा। शरीर के पिछले हिस्से में दर्द हो सकता है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ आपके लिए लाभकारी रहेगा।
सिंह, आज आपको नौकरी में कोई अच्छा अवसर मिलेगा
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। नौकरी में आज आपको कोई अच्छा अवसर मिलेगा। सिंह राशि वालों को व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में आज आपका प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। आज आपको किसी धार्मिक और सामाजिक आयोजन में भाग लेने का मौका मिल सकता है। साझेदारी में कोई काम शुरू करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप घर के लिए कुछ सुख-सुविधा के उपकरण खरीद सकते हैं। बच्चों की शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में आज आप कोई फैसला ले सकते हैं। आपके बच्चे आज शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को कपड़े और भोजन दान करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के बनते हुए काम आज अटक सकते हैं कन्या राशि वालों के लिए आज अचानक लाभ का दिन रहेगा। अगर व्यापार में आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो वह आपको मिल सकता है, जिससे आप खुश रहेंगे। आज आपका मन विचलित रहेगा, इसलिए आपको धैर्य के साथ काम पर ध्यान देना होगा, नहीं तो बनते हुए काम भी आज अटक सकते हैं। छात्रों को आज शिक्षा के मामले में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। कला और रचनात्मक कार्यों में आज आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठा सकते हैं। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा और गायत्री मंत्र का जाप करें।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। व्यापार में आज आपको कोई अच्छा सौदा मिलेगा। आपकी आर्थिक योजना आज सफल होगी। यदि आप भूमि, भवन, मकान, दुकान आदि का सौदा करने जा रहे हैं तो आज आपको इस मामले में लाभ हो सकता है, लेकिन दस्तावेजों के मामले में लापरवाही न बरतें। तकनीकी ज्ञान और अनुभव से आपको लाभ हो सकता है। आज आपको किसी मित्र और नजदीकी रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। आपकी मित्रता का दायरा भी बढ़ेगा। आज आपको बुद्धि और चतुराई से लाभ होगा, विरोधियों को परास्त करने में आप सफल रहेंगे। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद लेकिन खर्चीला रहेगा। आज आप सुख-सुविधाओं की चाह में धन खर्च करेंगे। आर्थिक मामलों में आज आपको कोई भी निर्णय बहुत गंभीरता से लेना चाहिए, नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई भी काम बहुत सोच समझकर करना होगा, नहीं तो आपका काम प्रभावित हो सकता है। अगर आप लंबे समय से अपने करियर को लेकर परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो उनसे भी आपको राहत मिलेगी। सरकारी क्षेत्र के कामों में भी आज आपको सफलता मिलेगी। वाहन सुख भी मिलेगा। बच्चों के साथ आज आप मनोरंजक समय बिताएंगे। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज इस राशि के छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। आपकी कलात्मक क्षमता में सुधार होगा। आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। धन संबंधी मामलों में आज का दिन बेहतर रहने वाला है। बच्चों के व्यवहार और सफलता से आप खुश रहेंगे। प्रेम जीवन में आज आपको अपने प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है। आज आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। आपका कोई अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।
मकर राशि, ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा
मंगलवार को मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद है। आज आपको भौतिक सुख-सुविधाएं भी प्राप्त होंगी। पारिवारिक जीवन के मामले भी आज आपके पक्ष में रहेंगे। आप किसी महत्वपूर्ण काम से अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। वैसे, आपके कुछ करीबी लोग आपके काम में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी। मकर राशि के जातक आज नौकरी बदलने पर भी विचार कर सकते हैं। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ और अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
कुंभ राशि, नया काम शुरू करना बेहतर रहेगा
कुंभ राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आप अच्छा नाम कमाएंगे और किसी महत्वपूर्ण काम को करने में आपको सफलता मिलेगी। आपको अपने भाइयों से अच्छा लाभ मिलेगा। नया काम शुरू करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आपको अपने माता-पिता से लाभ और आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। नौकरी में आज विपरीत लिंग के सहकर्मियों और साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति जी को दूर्वा और सिंदूर चढ़ाएं।
मीन राशि, लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आज आपके प्रयास सफल होंगे और आज आपको धन लाभ भी होगा। अपनी मेहनत और लगन से आप किसी लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा कर पाएंगे। घर में कोई शुभ कार्य आयोजित हो सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। व्यवहार कुशलता और वाणी की मधुरता से आज आपको लाभ होगा। छात्रों को आज शिक्षा पर ध्यान देना होगा, क्योंकि मानसिक भटकाव के कारण आपकी पढ़ाई में बाधा आने की संभावना है। आज आपको कहीं से अचानक लाभ भी मिल सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। लाल गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।