कर्ज से परेशान है तो राशि के अनुसार करें कर्ज मुक्ति के उपाय
जयपुर। कई बार हम ऐसी स्थिती में फंस जाते है जहा से बाहर निकलना आसान नहीं होता। ऐसी स्थिती में हमें अपने आस पास के लोगो से कर्ज लेने की जरुरत पडती है। कई बार तो लोगों की उम्र निकल जाती है कर्क चुकाते-चुकाते। ऐसे में अगर आप भी कर्ज की स्थिति में फंसे है और उससे बाहर नहीं निकल पा रहें तो इसके लिए हम इस लेख में राशि के अनुसार कुछ उपाय बता रहें हैं जिनको करने से कर्जों से मुक्ति मिल सकती है।

मेष राशि– इस राशि के लोगो को कर्ज से छुटकारा पाने के लिए नहाने के पानी में शहद मिला कर नहाएं इसके साथ ही भगवान गणेश की हरे रंग की मूर्ति की पूजा करनी चाहिए।
वृष राशि – इस राशि के लोगो को कर्ज से छुटकारा पाने के लिए नहाने के पानी में दूध व गंगा जल मिला कर नहाना चाहिए। व देवी लक्ष्मी को गुलाबी रंग का फूल अर्पित करें।
मिथुन राशि – इस राशि के लोगो को कर्ज से छुटकारा पाने के लिए पानी में कुछ बूंदे गुलाब जल मिला कर नहाना चाहिए व गुड़ का दान करें और मंगलवार के दिन व्रत रखें।

कर्क राशि – इस राशि के लोगो को कर्ज से छुटकारा पाने के लिए नहाने के पानी में पीली सरसों मिला कर स्नान करना चाहिए व चने की दाल का दान करना चाहिए।
सिंह राशि – इस राशि के लोगो को कर्ज से छुटकारा पाने के लिए नहाने के पानी में काले तिल मिला कर नहाएं व साबूत उड़द की दाल का दान करें।
कन्या राशि – इस राशि के लोगो को कर्ज से छुटकारा पाने के लिए नहाने के पानी में सौंफ मिलाकर नहाएं व दाल का दान करें। भगवान शिव को तिल मिले जल से अभिषेक करें।

तुला राशि – इस राशि के लोगो को कर्ज से छुटकारा पाने के लिए पानी में पीले फूल मिला कर नहाएं व पीले चावल का दान करें। इसके साथ ही बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग के कपडें पहने।
वृश्चिक राशि – इस राशि के लोगो को कर्ज से छुटकारा पाने के लिए नहाने के पानी में हींग मिला कर नहाएं व लाल मसूर की दाल का दान करें।
धनु राशि – इस राशि के लोगो को कर्ज से छुटकारा पाने के लिए पानी में दही मिला कर नहाना चाहिए। व साबूत चावल का दान करना चाहिए।

मकर राशि – इस राशि के लोगो को कर्ज से छुटकारा पाने के लिए नहाने के पानी में हरी इलायची डाल कर नहाना चाहिए व साबूत मूंग की दाल का दान करना चाहिए।
कुंभ राशि – इस राशि के लोगो को कर्ज से छुटकारा पाने के लिए नहाने के पानी में गंगा जल मिलाकर नहाना चाहिए व चीनी का दान करना चाहिए।
मीन राशि – इस राशि के लोगो को कर्ज से छुटकारा पाने के लिए केसर मिले पानी से नहाना चाहिए व गेहूं का दान करना चाहिए।

