Birthday special: 4 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता हैं,अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा। उसी तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता हैं। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच में हुआ हैं,तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता हैं। जैसे अगर आपका जन्म 24 तारीख को हुआ हैं, तो आपका मूलांक 6 होगा।
इस मूलांक से प्रभावित जातकों को जीवन व्यवस्थित करने में अनेकों बाधाओं का सामना करना पड़ता हैं। लक्ष्य प्राप्ति अत्यंत विलंब से होती हैं। विचारों से ये जातक यर्थावादी होते हैं। जीवन में प्राय: उथल पुथल बनी ही रहती हैं। शत्रु सदैव बने रहते हैं। स्वजनों से इन्हें कोई सहायता नही प्राप्त होती हैं। स्वश्रम से आयु बढ़ने के साथ यश, मान और धन में वृद्धि होती है।
जानिए साल 2019 की सफलताएं—
इस वर्ष परेशानियां बढ़ेगी। बनते कार्यों में निराशा होगी। समाज में आपके प्रति भ्रामक धारणा बन सकती हैं। वर्ष उत्तराद्ध में इस वर्ष सुखद मोड़ आएगा। अटके कार्य बनेंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। किसी विवादित मामले से मुक्ति प्राप्त हो सकती हैं। परिवार में समरसता बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता श्रम साध्य रहेगी। इंजीनियरिंग, पर्यटन,एयर होस्टेस, केमिस्ट, पैरा मेडिकल, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि ये साल उत्तराद्र्ध लाभकारी रहेगा। किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता हैं। वही विज्ञान, चिकित्सा, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या फिर अनुकूल स्थानान्तरण का अवसर प्राप्त हो सकता हैं। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।