जानिए सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा साल 2020
![जानिए सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा साल 2020](https://samacharnama.com/static/c1e/client/79965/migrated/4c8f2655b99a9e482b3900cbc102f071.jpg)
नया साल आते ही लोगों के मन में कई तरह के विचार आते हैं कि उनका आने वाला साल कैसा रहेगा, साल 2020 में उनकी सेहत कैसी होगी। वही व्यक्ति को बीामरियां घेर लें तो समझिए बड़े से बड़ा धन का भण्डार भी खाली हो जाता हैं दवा और डॉक्टर की मोटी रकम कमाने वाले की कमर तोड़ कर रख देती है, इसके बाद भी व्यक्ति की सेहत में सुधार नहीं होता है नए साल में कई लोग बीमारियों से मुक्ति हो सकते हैं, तो आइए जानते हैं साल 2020 सेहत के लिहाज से सभी 12 राशियों के लिए कैसा होने वाला है, तो आइए जानते हैं।
मेष— इस राशि वालों के लिए साल 2020 सामान्य बना रहेगा। इस वर्ष आपको सांस की समस्या से बचना होगा। वाहन चलाने में विशेष सावधानी रखनी होगी। फरवरी और मई के महीने में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
वृषभ— वृषभ राशि के लोगो के लिए यह साल सेहत के लिहाज से कम अनुकूल होने वाला हैं इस साल आपको आंखों की तकलीफ हो सकती हैं।
मिथुन— इन राशि के जातको के लिए साल 2020 सेहत के लिहाज से अच्छा बना रहेगा। सिर दर्द की समस्या थोड़ी बहुत हो सकती हैं।
कर्क— साल के शुरुवात में अधिक चिंता की वजह से थायरॉइड और पेट की समस्या हो सकती हैं जनवरी और फरवरी में सेहत का अधिक ध्यान रखें।
सिंह— इस राशि के लोगो के लिए यह साल सेहत के लिहाज से सामान्य हो सकता हैं। इस साल पैर दर्द की समस्या हो सकती हैं।
कन्या— स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल अच्छा साबित हो सकता हैं मार्च के बाद चिंता से आपको राहत मिल सकती हैं।
तुला— शारीरिक परेशनियों से अधिक मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता हैं फरवरी में आपको राहत प्राप्त होगी।
वृश्चिक— स्वास्थ्य के मामले में यह साल पहले से अधिक बेहतर साबित हो सकता हैं, पेट और बढ़ते मोटापे पर ध्यान दें।
धनु— कुलमिलाकर आने वाला साल सेहत के लिए ठीक रहेगा। इस साल मधुमेह और पेट की समस्या का ध्यान रखें।
मकर— इस साल स्वास्थ्य की कई सारी समस्याओं से निजात प्राप्त हो सकती हैं, आंखों की समस्या से राहत प्राप्त होगी।
कुंभ— इस साल स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रह सकता हैं मानसिक समस्याओं और चिंताओं के योग हैं।
मीन— पहले से इस साल आपका सेहत सही रहेगा। रक्तचाप और पेट दर्द पर ध्यान देने की जरूरत हैं।