राशिफल 20 फरवरी 2019 जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन
मेष
विरोधी हावी होंगे जिससे काम में रुकावट आएंगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। आय के नये साधन मिलेंगे। माता की ओर से सहयोग मिलेने से काम में सफलता मिलेगी।
वृष
मित्र की सलाह पर ध्यान देकर काम करें। पिता के सहयोग से आसानी से काम मे सफलता मिलेगी। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। जरुरी सामान में सावधानी बरतें चोरी हो सकते हैं।
मिथुन
किसी शुभ कार्य को करने के लिए प्रेरित होंगे। साझेदारी में कोई काम शुरु ना करे। काम में देरी हो सकती है लेकिन काम सफल होगा। वैचारिक समृद्धि के कारण समाज में मान सम्मान बढेंगा।
कर्क
वाणी में मधुरता रखने से काम में सफलता मिलेगी। संयम रखें नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। चालाकी और वाणी की निपुणता से अपने सारे काम करवाने में सफलता मिलेगी।
सिंह
कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। वाणी में संयम रख मन की बात साझा करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें नहीं तो दुर्घटना के योग बन रहें है। दोस्तो की सलाह पर ध्यान दें।
कन्या
आत्मविश्वास में वृद्धि के कारण मान सम्मान बढेगा। नया काम शुरू करने के लिए आज का समय शुभ हैं। नौकरी के अवसर मिलेगे। सडक पर सावधान रहें दुर्घटना के योग बन रहें हैं।
तुला
स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरुरत है। आय के नये अवसर मिलेगें। भाग्यवश रुके काम बनेंगे। दुर्घटना की संभावना बन रही है इसलिए सावधानी बरतें। अनावश्यक बहस में पडने से बचें।
वृश्चिक
खर्च अधिक हो सकता हैं। शिक्षा के क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वभाव में परिवर्तन लाने से नये लोगों से दोस्ती होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें पेट से संबंधित परेशानी रहेगी।
धनु
दोस्तों के साथ घूमने की योजना बनाएंगे। बौद्धिक काम साहित्य तथा लेखन की ओऱ रुझान बढेगा। वाणी पर संयम रखें नहीं तो बनता काम बिगडेंगा। अचानक किसी पुराने दोस्त से मिलना होगा।
मकर
भविष्य को लेकर योजना बनाएंगे। क्रोध के कारण मानसिक अंशाति रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। आय के नए स्रोत बनेगें। काम की अधिकता से शरीरिक थकान को महसूस करेंगे।
कुंभ
शाम तक कोई शुभ समाचार मिलेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें किसी से झगड़ा हो सकता हैं। दुर्घटना से सावधान रहें। आज मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में पैसा लगाएंगे।
मीन
परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दिन भर व्यस्तता रहेगी। इस समय परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य में नकारात्मक प्रभाव पडेंगा।