Holashtak 2021: होलाष्टक हो गया शुरू, जनिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं
हिंदू धर्म में होली के त्योहार को विशेष माना जाता हैं वही के आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाता हैं वही होलाष्टक की शुरुआत हो चुकी हैं यह 28 मार्च तक रहने वाला हैं
मान्यताओं के मुताबिक होलाष्टक में शुभ कार्य नहीं किया जाता हैं सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ खरमास भी शुरु हो चुका हैं खरमास में मांगलिक कार्यों को करना शुभ नहीं माना जाता हैं तो आज हम आपको ज्योतिष अनुसार बताने जा रहे हैं कि होलाष्टक के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए तो आइए जानते हैं।
जानिए होलाष्टक में क्या नहीं करना चाहिए—
होलाष्टक के आठ दिनों तक शादी ब्याह जैसे कार्य नहीं किए जाते हैं ये अशुभ माना जाता हैं इसके साथ ही भूमि, भवन और वाहन आदि की भी खरीदारी को शुभ नहीं माना जाता हैं
नवविवाहिताओं को इन दिनों में मायके में रहने की सलाह दी जाती हैं हिंदू धर्म में 16 तरह के संस्कार किए जाते हैं इनमें से किसी भी संस्कार को संपन्न नहीं किया जाना चाहिए। दुर्भाग्यवश इन दिनों किसी की मौत होती है तो उसके अत्येष्टि संस्कार के लिए भी शांति पूजन कराया जा सकता हैं इसके साथ ही इस दौरान किसी भी तरह का हवन यज्ञ कर्म भी इन दिनों में नहीं किए जाते हैं।
होलाष्टक में क्या करना चाहिए—
होलाष्टक के दौरान पूजापाठ करने पर विशेष पुण्य प्राप्त होता है इस दौरान मौसम में तेजी से बदलाव होता हैं इसलिए अनुशासित दिनचर्या को अपनाने की इन दिनों सलाह दी जाती हैं। होलाष्टक में साफ सफाई और खान पान उचित ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान श्री विष्णु की आराधना की जानी चाहिए।

