हिंदू पंचांग सितंबर 2026: जानिए कब है जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, अनंत चतुर्दशी और श्राद्ध पक्ष
अगस्त का महीना अब खत्म होने वाला है और जल्द ही सितंबर 2026 की शुरुआत हो जाएगी। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से सितंबर का महीना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ेंगे। इसी महीने कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज, राधा अष्टमी, अनंत चतुर्दशी और पितृ पक्ष जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे।
पंचांग के अनुसार सितंबर में भाद्रपद मास के कई महत्वपूर्ण पर्व पड़ेंगे। इसके साथ ही महीने के आखिर में पितृ पक्ष की शुरुआत होगी। ऐसे में व्रत और त्योहारों की तारीख पहले से जानना आपके लिए उपयोगी हो सकता है। आइए जानते हैं सितंबर 2026 में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट।
सितंबर 2026 के व्रत और त्योहार
1 सितंबर 2026: नागपंचमी (गुजरात)
2 सितंबर 2026: हल षष्ठी, रांधण छठ
3 सितंबर 2026: शीतला सातम, मासिक कार्तिगाई
4 सितंबर 2026: कृष्ण जन्माष्टमी, आद्याकाली जयंती, विंध्यवासिनी जयंती, अष्टमी रोहिणी, अगस्त्य अर्घ्य, रोहिणी व्रत, कालाष्टमी, इंद्र सावर्णि मन्वादि
5 सितंबर 2026: दही हंडी, श्री गोगा नवमी, शिक्षक दिवस
7 सितंबर 2026: बछ बारस द्वादशी, अजा एकादशी
8 सितंबर 2026: कृष्ण दामोदर द्वादशी, पर्युषण पर्वारंभ, भौम प्रदोष व्रत
9 सितंबर 2026: मासिक शिवरात्रि
10 सितंबर 2026: पिठोरी अमावस्या, दर्श अमावस्या, अन्वाधान, देव सावर्णि मन्वादि
11 सितंबर 2026: पोला, वृषभोत्सव, इष्टि, भाद्रपद अमावस्या
12 सितंबर 2026: सामवेद उपाकर्म
13 सितंबर 2026: वराह जयंती, चंद्र दर्शन, रुद्र सावर्णि मन्वादि
14 सितंबर 2026: हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, गौरी हब्बा, मलयालम विनायक चतुर्थी, हिंदी दिवस, सिद्धिविनायक चतुर्थी
15 सितंबर 2026: ऋषि पंचमी, विश्वेश्वरैया जयंती, संवत्सरी पर्व, अभियंता दिवस
16 सितंबर 2026: बलराम जयंती, स्कंद षष्ठी
17 सितंबर 2026: ज्येष्ठ गौरी आवाहन, विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति
18 सितंबर 2026: ललिता सप्तमी, दूर्वा अष्टमी, ज्येष्ठ गौरी पूजा
19 सितंबर 2026: राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ, ज्येष्ठ गौरी विसर्जन, दधीचि जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
21 सितंबर 2026: दशावतार व्रत
22 सितंबर 2026: कल्कि द्वादशी, परिवर्तिनी एकादशी
23 सितंबर 2026: वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती
24 सितंबर 2026: गुरु प्रदोष व्रत
25 सितंबर 2026: गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी
26 सितंबर 2026: पूर्णिमा श्राद्ध, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
27 सितंबर 2026: पितृ पक्ष आरंभ, प्रतिपदा श्राद्ध
28 सितंबर 2026: द्वितीया श्राद्ध
29 सितंबर 2026: तृतीया श्राद्ध, विघ्नराज संकष्टी
30 सितंबर 2026: चतुर्थी श्राद्ध, पंचमी श्राद्ध, मासिक कार्तिगाई
सितंबर में रहेंगे कई बड़े पर्व
सितंबर की शुरुआत से ही व्रत और त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी, जबकि 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज जैसे प्रमुख पर्व पड़ेंगे। इसके बाद 19 सितंबर को राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।महीने के आखिरी सप्ताह में गणेश विसर्जन और अनंत चतुर्दशी के बाद 27 सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत होगी। इसके साथ ही श्राद्ध पक्ष शुरू हो जाएगा, जो पितरों के प्रति श्रद्धा और तर्पण के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

