Samachar Nama
×

Happy New Year 2025 नए साल की पहली सुबह ब्रह्म मुहूर्त में करें ये काम, पूरी होगी हर विश, सालभर नहीं होगी पैसों की कमी
 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को बेहद ही शुभ माना जाता है मान्यता है कि इस मुहूर्त में किए जाने वाले अच्छे कामों से जातकों को शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है और इस दौरान पूजा पाठ या मंत्र का शीघ्र फल भी मिलता है। वही स्वास्थ्य के नजरिएं से भी यह मुहूर्त काफी लाभकारी माना जाता है।

new year 2025 must do these things during first brahma muhurta of 2025

ऐसे में अगर आप नए साल 2025 में लाभ पाना चाहते हैं तो साल के पहले दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में कुछ विशेष कार्यों को जरूर करें माना जाता है कि इन कार्यों को करने से सालभर धन की कमी नहीं रहती है और लक्ष्मी कृपा बनी रहती है तो आइए जानते हैं कि वो कौन से काम हैं। 

new year 2025 must do these things during first brahma muhurta of 2025

साल के पहले ब्रह्म मुहूर्त का समय—
साल 2025 का पहला ब्रह्म मुहूर्त बहुत ही खास है इस दिन अगर कुछ मंत्रों का जाप श्रद्धा भाव से किया जाए तो साधक को विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। साल का पहला ब्रह्म मुहूर्त 1 जनवरी की सुबह 5 बजकर 25 मिनट से लेकर 6 बजकर 19 मिनट तक है। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जातक की हथेलियों में देवी देवताओं का वास होता है इसी कारण सुबह उठते ही अपनी हथेली को देखकर नीचे बताएं गए मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है साथ ही व्यक्ति को साल भर आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। 

“कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्”

आपको बता दें कि 1 जनवरी को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि करें इसके बाद सुखासन में बैठकर अपनी आंखों को बंद करके नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें। मंत्र पूरा होने के बाद हाथ में जल लेकर अपनी मनोकामना ईश्वर से कहें और जल को धरती पर गिरा दें। माना जाता है कि ऐसा करने से मनोकामना पूरी होती है।

new year 2025 must do these things during first brahma muhurta of 2025

ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरांतकारी भानु: शशि भूमि सुतो बुधश्च।

गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु॥

ब्रह्म मुहूर्त में इन मंत्रों का जाप करना भी शुभ होता है –

गायत्री मंत्र
ॐ भूर्भुवः स्वः

तत्सवितुर्वरेण्यं

भर्गो देवस्यः धीमहि

धियो यो नः प्रचोदयात् ॥

महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |

उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||

new year 2025 must do these things during first brahma muhurta of 2025

Share this story