Samachar Nama
×

Aaj Ka Panchang : आज है गणेश चतुर्थी व्रत, जानिए 14 जून 2025 के पंचांग, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और राहुकाल का पूरा विवरण

Aaj Ka Panchang : आज है गणेश चतुर्थी व्रत, जानिए 14 जून 2025 के पंचांग, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और राहुकाल का पूरा विवरण

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 24, शक संवत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, तृतीया, शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 32, जिल्हिज 17, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 जून 2025 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तरी गोलार्ध, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 9 बजे से प्रातः 10:30 बजे तक। तृतीया तिथि दोपहर 3:47 बजे तक, उसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू होती है।

उत्तराषाढ़ नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12:22 तक, श्रवण नक्षत्र प्रारम्भ। ब्रह्म योग रात्रि 1 बजकर 13 मिनट तक, तदनन्तर ऐन्द्र योग का प्रारम्भ। विष्टि करण अपराह्न 3:47 तक, तदनंतर बालव करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 05:38 बजे धनु से मकर राशि में गोचर करेगा. आज का व्रत त्योहार श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।

सूर्योदय समय 14 जून 2025: सुबह 5:22 बजे।
सूर्यास्त समय 14 जून 2025: शाम 7:20 बजे।

आज का शुभ मुहूर्त 14 जून 2025:
ब्रह्म मुहूर्त 4:02 से 4:43 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:41 से 3:37 बजे तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि 12:01 से 12:41 बजे तक। गोधूलि काल शाम 7:19 से 7:39 बजे तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 14 जून 2025:
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। गुलिक काल सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक रहेगा। यमगंड दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 8:51 बजे से 10:36 बजे तक है। दुर्मुहूर्त काल प्रातः 7:07 से 8:52 बजे तक है।आज का उपाय: आज सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ की 108 परिक्रमा करें।

Share this story

Tags