ग्रहों के राजकुमार कहलाने वाले बुध कल से वक्री होने वाले हैं। कल यानी 24 अक्टूबर से लेकर 13 नवंबर तक बुध टेढ़ी चाल ही चलते हुए आगे बढ़ेंगे और ये सारी चीजें तुला राशि के अंदर होंगी। ऐसे में अगले 21 दिन तक बुध का प्रभाव हर एक राशि पर पड़ने वाला है। बुध को बुद्धि, कम्युनिकेशन स्किल का कारक मानते हैं और इसे बिजनेस से भी जोड़कर देखते हैं। हालांकि वक्री अवस्था में बुध अच्छा असर नहीं डालते हैं लेकिन सभी राशियों के साथ ऐसा नहीं होने वाला है।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी के अनुसार अगले 21 दिन तक मेष राशि, कर्क राशि, वृश्चिक राशि और कर्क राशि वालों को बुध कई लाभ देते नजर आएंगे। तो चलिए समझते हैं कि इन राशियों पर बुध का असर कैसा होगा?
वक्री बुध से ऐसे मिलेगा 4 राशियों को लाभ-
मेष राशि पर वक्री बुध का असर कैसा होने वाला है?
इस राशि के जातकों को बुध की उलटी चाल से खूब लाभ मिलने वाला है। कल से 21 दिन तक वक्री बुध के चलते पर्सनैलिटी और भी मजबूत बनेगी। इस दौरान कम्युनिकेशन स्किल्स में निखार आएगा। लोग आपकी बातों से पहले से ज्यादा प्रभावित होंगे। बातों का असर लोगों पर साफ दिखेगा। वहीं बिजनेस से जुड़े लोगों की परेशानियां अब 13 नवंबर से पहले-पहले खत्म होती नजर आएंगी। हालांकि इस दौरान खर्चे और बचत के बीच सही बैलेंस बनाकर आगे बढ़ने में ही समझदारी होगी।
कर्क राशि पर वक्री बुध का असर कैसा होने वाला है?
चंद्रमा की इस राशि को भी बुध की उलटी चाल से फायदा होगा। अगले 21 दिन इस राशि के जातकों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं। कोई ऐसी न्यूज मिल सकती है जिससे अगले कुछ दिन बहुत अच्छे जाने वाले हैं। करियर में ग्रोथ की संभावना है। प्रमोशन होने के चांस हैं। पर्सनल लाइफ में भी चीजें पॉजिटिव होंगी। पार्टनर संग रिश्ता और भी मजबूत होगा। इस दौरान अचानक से धनलाभ के संकेत हैं। घर-परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मेंटली तौर पर सुकून मिलेगा और सारे काम बनते जाएंगे।
वृश्चिक राशि पर वक्री बुध का असर कैसा होने वाला है?
बुध की बदलती स्थिति का अच्छा असर वृश्चिक राशि वालों पर भी पड़ने वाला है। इस राशि के जातकों को अचानक से कोई ऐसा फायदा होगा जिससे मन को राहत मिलेगी। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिलेगा। बिजनेस एक्सपेंड होगा तो इनकम सोर्स बढ़ेगा। कोई अच्छी खबर मिलने से चीजें आसान लगने लगेंगी। बिजनेस और नौकरी में आने वाली दिक्कतें अब धीरे-धीरे कम होती जाएंगी। सीनियर्स सपोर्ट करेंगे और काम में मजा भी आएगा। इस दौरान आपकी बातों का असर लोगों पर साफ दिखेगा।
धनु राशि पर वक्री बुध का असर कैसा होने वाला है?
धनु राशि वालों को बुध की उलटी चाल से पैसों की स्थिति मजबूत नजर आने वाली है। बिजनेस से जुड़े लोग किसी बड़े प्रोजेक्ट के हाथ लगने से राहत पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है या फिर कोई ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे करियर में अच्छी ग्रोथ मिलेगी। इस दौरान कहीं ट्रैवल करने का योग बनेगा जो आगे चलकर फायदा भी देगा। पर्सनल लाइफ में बातचीत से चीजें और भी मजबूत होंगी। पार्टनर का सपोर्ट पूरा मिलने वाला है।

