वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बहुत प्रभावशाली ज्योतिषीय घटना मानी जाती है। शुक्र धन-संपदा, वैभव और ऐश्वर्य के कारक हैं। शुक्र स्वाति नक्षत्र से निकलकर 24 अक्टूबर 2026 को तड़के चित्रा नक्षत्र में आएंगे और 5 दिसंबर 2026 यानी करीब 42 दिन इसी नक्षत्र में रहेंगे। चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं। मंगल के नक्षत्र में आने से शुक्र इनके प्रभाव में आएंगे। चित्रा नक्षत्र में आकर शुक्र मेष से लेकर मीन राशि पर अपना अलग-अलग प्रभाव डालेंगे। कुछ भाग्यशाली राशियों के लिए मंगल के चित्रा नक्षत्र में शुक्र का गोचर लाभकारी साबित होगा। इस समय इन राशियों को करियर में ग्रोथ, सेहत में सुधार, आय के नए स्रोत और शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जानें एस्ट्रोलॉजर नरेंद्र उपाध्याय से शुक्र गोचर से किन राशियों के बदलेंगे दिन।
मेष राशि:
मेष राशि वालों के लिए शुक्र नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक दृष्टिकोण से लाभकारी रह सकता है। इस समय आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। अटके हुए रुपए-पैसों की वापसी हो सकती है। नौकरी से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। कार्यस्थल पर मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। व्यापार या किसी नए काम को शुरु करने का अवसर मिल सकता है। सेहत में सुधार होगा।
कर्क राशि:
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र नक्षत्र परिवर्तन का समय करियर और व्यापार में प्रगति दिलाने वाला साबित हो सकता है। इस समय आपके लंबे समय से अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। नौकरी में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। किसी नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यापार में विस्तार के प्रयास सफल होंगे।
कन्या राशि:
कन्या राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी से जुड़ी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। धन लाभ होगा। पिता के सहयोग से आर्थिक उन्नति मिस सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार के संकेत हैं। मानसिक तनाव दूर होगा और सेहत में अच्छे बदलाव हो सकते हैं।
तुला राशि:
तुला राशि वालों को अटके हुए कार्यों में गति प्राप्त हो सकती है। धन प्राप्ति के नए अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में लाभ मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिसका लाभ नौकरी या व्यापार में मिल सकता है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है।
धनु राशि:
मीन राशि वालों के लिए शुक्र नक्षत्र गोचर धन और नौकरी में अच्छे परिणाम दिला सकता है। इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कार्यस्थल पर मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। विद्यार्थियों को मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

